Skip to content
Friday, October 16, 2026
Breaking
News

दिल्ली के रोहिणी में शौच के लिए गई महिला से गैंगरेप और लूटपाट

· by admin1
2 min read
Rohini Rape Spot Image
Rohini Rape Spot Image

दिल्ली के रोहिणी में शौच के लिए गई महिला से गैंगरेप और लूटपाट. पास के जंगल में मिली थी महिला अर्ध बेहोशी की हालत में. पुलिस रेप और दूसरी धाराओ में मामला दर्ज कर कई एंगल से जांच में जुटी. अभी तक आरोपियों की पहचान नही हो पाई.

Rohini Rape Spot
Rohini Rape Spot


यहा रोहिणी जिले में शाहबाद डेरी के पास DDA की खाली जमीन है इसमें झाड़ और दुसरे पौधे उगे है और इन्ही झाड़ियो में आसपास के गरीब लोग शोचादी के लिए भी आते है. इन झाड़ियो में यहा के लोगो के एक महिला अर्ध बेहोश मिली और महिला के कपड़े फटे थे नाममात्र कपड़े बचे थे शरीर पर काटने के निशाँन भी थे साथ में महिला के गहने भी गायब थे. सूत्रों की माने तो महिला से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर गम्भीर हालत में फेंककर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में महिला को देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पीड़िता का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब आसपास की सभी महिलाये डरी हुई है.
28 साल की पीड़िता परिवार समेत पंसारी गांव में रहती है। परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। आसपास के लोग शौच के लिए पास के जगंलों में जाते हैं। पीड़िता भी हमेशा की तरह गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पास के जंगलों में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वहां पर तीन युवक पहुंच गए। उन्होंने महिला को चाकू की नोंक पर बीच जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बेहोशी की हालत में पीड़िता को झाड़ियों के पीछे फेंककर फरार हो गए। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। वे कराह सुनकर झाड़ियों की तरफ गए जहां पर पीड़िता खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। बदमाशों ने पीड़िता के शरीर पर नाम मात्र के कपड़े छोड़े थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस एवं परिवार के लोगों को दी। पुलिस ने महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Written by admin