Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

दिल्ली बुराड़ी बीजेपी और ‘आप ‘ समर्थक भीड़े

· by admin0
2 min read
Mukundpur Flyover
Mukundpur Flyover

दिल्ली के आउटर रिंग रोड के मुकुंदपुर चौक पर फ्लाई ओवर के लूपो का लोकार्पण करने आये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को बीजेपी समर्थको ने दिखाए काले झंडे. केजरीवाल के भाषण के दौरान होता रहा काफी हंगामा. बीजेपी के सुबह से थी तैयारिया पर दिल्ली पुलिस इसके बावजूद भी नही रोक पाई हंगामा. जमकार हुई हाथापाई दोनों तरफ के वर्कर्स का हंगामा और केजरीवाल की सभा से कुछ ही मीटर की दूरी पर चलता रहा ये सब. नीचे इस विडियो में देखें AAP और BJP के समर्थको की भिडंत

विडियो देखें

https://www.youtube.com/watch?v=52oUIJBGwVk

ये है आउटर रिंग रोड के मुकुंदपुर चौक पर फ्लाई ओवर के लूपो के उद्घाटन का नजारा . यहा आम आदमी पार्टी और बीजेपी के समर्थक आपस में झगड़ रहे हैं . हाथापाई जारी है. बीजेपी के कई निगम पार्षद और सैकड़ो वर्कर्स जो पूरी बुराड़ी विधानसभा से आये थे. इसकी सूचना पहले ही पुलिस को दे दी गई थी पर इसके बावजूद भी दिल्ली की नार्थ-वेस्ट जिला पुलिस न हंगामा रोक पाई और यहा तक की जब तक मुख्यमंत्री केजरीवाल का लम्बा भाषण चला तब तक ये हंगामा चलता रहा. इस पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का गुस्सा यहा के सांसद मनोज तिवारी पर था और आरोप था की उसी के इशारे पर ये सब हुआ और आम आदमी पार्टी यूथ के नेता अनिल कौशिक ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को नचनिया तक कहा
बीजेपी के समर्थको का कहना था की इस उद्घाटन में सांसद मनोज तिवारी को आत्मन्त्रित नही किया गया जो की प्रोटोकोल के तहत ऐसा होना चाहिए था. और इसी बात से नाराज होकर मुख्यमंत्री के इस उद्घाटन का विरोध किया
कुल मिलाकर हंगामा काफी देर तक चलता रहा ये लोग लगभग मुख्यमंत्री की सभा के पास तक पहुच गये थे और जब तक मुख्यमंत्री यहा रहे और दिल्ली पुलिस भी इनको यहा से हटा नही सकी .

मुकुंदपुर के इस फ्लाईओवर से आजादपुर धुला कुआं की तरफ जाने और उधर से इधर आने के लिए सिग्नल फ्री के लिए ये लूप बनाये गये है.

Written by admin