Skip to content
News

मुकुंदपुर के नाले इंसान की डेड बॉडी मिली

· by admin0
Mukundpur Nala

AA News
नई दिल्ली मुकुंदपुर
रिपोर्ट : संजय सिंह

Mukundpur Nala
Mukundpur Nala

दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले में क्राइम की घटनाएं आम बात हो चुकी है और क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बल्कि क्राइम लगातार बढ़ रहा है। आज इस जिले के मुकुंदपुर गांव में बाहरी रिंग रोड के किनारे  एक युवक का शव मिला शव 4 से 5 दिन पुराना दिखाई दे रहा है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।  देखने पर इसकी उम्र 30 साल के आसपास नजर आ रही है इसके कपड़ों से ऐसा कोई भी ऐसी कोई भी चीज नहीं मिली है जिससे इसकी शिनाख्त हो सके भलस्वा डेरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरु कर दी है। इस पर स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे एरिया में शराब और जुए का कारोबार बड़े स्तर पर होता है हर दूसरी गली में आपको जुआ खेलने और शराब के अड्डे मिल जाएंगे इन सब को रोकना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन पुलिस पर लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस इनके जरिए अपनी कमाई करती है और इनको नहीं रोक रही है और इन्ही चीजों की वजह से हत्या जैसे क्राइम होते हैं। स्थानीय निवासी बलराम झा ने कहा इसलिए डेड बॉडी का मिलना लोग कोई कोई बड़ी बात नही मान रहे हैं ।

भलस्वा डेरी थाना पुलिस ने शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के लिए जांच में जुटी है फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है ।

आपने अभी तक YouTube पर डबल ए न्यूज़ को सब्सक्राइब नहीं किया है तो सब्सक्राइब जरूर करें । साथ में यूट्यूब पर चैनल का बैल आइकॉन अर्थात घंटे का निशान भी जरूर दबाए ताकि नया वीडियो अपलोड होते ही उसकी जानकारी आपको मिल जाए। सब्सक्राइब बिल्कुल फ्री होता है साथ ही प्रतिदिन की छोटी-छोटी खबरों की अपडेट के लिए इस पोर्टल पर विजिट जरुर करें।
धन्यवाद

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *