Skip to content
Monday, October 5, 2026
Breaking
News

मॉडल टाउन पैट्रोल पम्प के टैंक में दो मजदूरों की मौत

· by admin7
2 min read
Delhi Model Town two labour death in petroll pump tank
Delhi Model Town two labour death in petroll pump tank

AA News
Model Town

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के पेट्रोल पंप के टैंक में सफाई करने घुसे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी। दमकल की तीन गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से दोनों के शवों को बाहर निकाला ।

दमकल विभाग का कहना है की दोनों कर्मचारियों के पास सुरक्षा के कोइ उपकरण और इंतजाम नहीं थे यह एक बहुत बड़ी लापरवाही है। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है

Delhi Model Town two labour death in petroll pump tank
Delhi Model Town two labour death in petroll pump tank

नार्थ दिल्ली के मॉडल टाउन थाना से सटे इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के टैंकर की सफाई करने घुसे दो मजदूरों की टैंकर में ही मौत हो गयी। घटना रात साढ़े आठ बजे की है । इस पेट्रोल पंप में लाल बाग़ के रहने वाले राजू और बिट्टू नाम के दो कमर्चारी एक एक करके अंदर घुसे । जब दोनों बहार नहीं निकले तो शक हुआ और इसकी सूचना फायर को दी गयी ।

फायर ने बड़ी मुश्किल से दोनों के शव को बाहर निकाला। फायर officer का कहना है कि यह लापरवाही की हद है । जिस टैंक में मास्क के साथ भी जाना आसान नहीं है उस टैंकर में दोनों कर्मचारियों को बिना मास्क और ऑक्सीजन के ही नीचे उतार दिया।

यह टैंक बेहद गहरा है। टैंक की हालत देखकर फायर कर्मी भी निचे उतरने में ख़तरा महसूस कर रहे थे –फायर कर्मियों को ऑक्सीजन मास्क लगाने की बाद भी उन्हें दो बार वापस ऊपर आना पड़ा । लिहाज़ा उन्हें रस्से से बांधकर शवों बहार लाने के लिए टैंकर के निचे उतारा गया

Delhi Model Town two labour death in petroll pump tank
Delhi Model Town two labour death in petroll pump tank

दिल्ली में पेट्रोल पंप पर सुरक्षा सम्बन्धी ऐतिहात समय समय पर बताये जातें है। ऐसे में बड़ा सवाल है की कैसे इन मौत के टैंक में दो कर्मचारियों को झोंक दिया ।

दोनों मजदूर 40 साल का राजू और 30 साल का बिट्टू पास के ही लाल बाग़ के रहने वाले है।

मॉडल टाउन थाना पुलिस दोनों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और ठेकेदार पवन को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Written by admin