Skip to content
News

गली में जाते बेकसूर 5 लोगो को चाकू मारने वाले हत्यारे गिरफ्तार

· by admin0
Mangolpuri

दिल्ली के मंगोल पूरी में हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की वारदात को पुलिस ने महज 36 घंटो से भी कम समय मे सुलझाया और सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार।

AA News
Mangolpuri Delhi

रिपोर्ट :- प्रभाकर राणा , अनिल कुमार अत्री
लोकेशन :- मंगोल पूरी, दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में बीते बुधवार की रात मंगोल पूरी इलाके में हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने महज 36 घंटे से भी कम समय मे सुलझाते हुए एक नाबालिग़ समेत 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। और उनसे वारदात में इस्तेमाल 3 चाकू और 1 देशी कट्टा भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए युवकों ने दोस्त की मौत का बदला लेने के मकसद से की थी इलाके में जमकर चाकूबाजी, 2 लोगो की हुई थी मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल। मंगोल पूरी पुलिस की बड़ी कामयाबी।

Mangolpuri
Mangolpuri

पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये तीनो युवक मंगोल पूरी इलाके में हुई चाकूबाजी की वारदात के आरोपी हैं, बाहरी जिले के एडिशनल डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी ने अपने एक दोस्त अभिषेक @ चूहा की मौत का बदला लेने के लिए आरोपी के भाई को मारने के मकसद गए थे, लेकिन जब वो वहां नही मिला तो वहाँ से ये लोग इलाके में बेकसूर लोगो पर चाकुओं से वॉर करते चले गए। जिसमें 2 लोगो की मौत हो गयी जबकि 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। इन्होंने वारदात के समय इलाके में हवाई फायरिंग भी की थी। पकड़े गए सभी आरोपी मंगोल पूरी इलाके के ही रहने वाले हैं जिनसे से विशाल @ भेड़ा पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बाकी सभी का पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड नही है।

इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए और घटना के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए sho मंगोल पूरी विजय कटारिया के नेतृत्व में इन्स्पेक्टर गुलशन, SI कैलाश, ASI बलजीत, हेडकांस्टेबल नवदीप और कॉन्स्टेबल दिनेश, अमित, पवन, सुनील और प्रदीप आदि की कई टीमें गठित की गई और इन सभी पुलिसकर्मियों ने भी पूरी मुस्तेदी के साथ दिन रात एक कर जगह जगह छापे मारी की और आखिरकार इनकी ये मेहनत रंग भी लाई और वारदात के सभी आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार देर रात तक धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग है जबकि 3 बालिग है जिनके नाम विशाल@ भेड़ा, आशु और सूरज हैं। जिनमे से विशाल पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Rajender Sagar DCP Outer District
Rajender Sagar DCP Outer District

वारदात में मृतक और घायल लोगो का दूर दूर तक हमलावरों से कोई लेना देना नही है। बावजूद इसके इन बदमाशो ने सिर्फ बदला लेने की सनक ओर नशे के चलते इलाके के बेकसूर लोगो पर ही अपना गुस्सा इस कदर उत्तर दिया कि इन्हें ये भी याद नही रह कि आखिर ये कर क्या रहे हैं आखिर क्यों बेकसूर लोगो को मार रहे हैं। जबकि इन्हें ये हमलावर जानते भी नही थे।

बावजूद इसके इन्होंने 2 घरों का पालन पोषण करने वाले लोगो को ही मौत के घाट उतार दिया और 3 लोगो को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अब घटना के बाद भले ही इन लोगो को कोई पछतावा हो या न हो लेकिन इनके इस जघन्य अपराध के पीड़ितों को ऐसे ज़ख्म दे दिए हैं जो शायद ही कभी भर पाएंगे।

बरहाल मंगोल पूरी पुलिस ने भले की मुस्तेदी दिखाते हुए मामले को बहुत कम समय मे सुलझा लिया है और वारदात के सभी आरोपियों को पकड भी लिया है। ये पुलिस के लिए तो एक बड़ी कमियाबी है।
वीडियो
https://youtu.be/50RP89G7s2o
वीडियो

लेकिन इस घटना ने 2 बेकसूर लोगो की जान ले ली वहीं 3 अन्य लोग अभी भी अस्पताल में ज़िंदगी औऱ मौत से जूझ रहे हैं।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *