Skip to content
Wednesday, September 16, 2026
News

सुल्तानपुर माजरा विधानसभा के इंदिरा पार्क के पास निगम शौचालयों पर लगे हैं ताले

· by admin0
Mangolpuri Indira Park

AA News
रिपोर्ट : अनिल कुमार अत्तरी

आवारा लोग शौचालयों की पानी की टँकी व टूंटी चुराते है : पार्षद राधा रानी

अधिकारियों को बंद करने को मना किया है : पार्षद राधा रानी

मंगोलपुरी के भी निगम शौचालयों पर रहता है ताला : MLA राखी बिडलान

सुलतानपुर माजरा विधानसभा के मंगोलपुरी स्थित इंदिरा पार्क के पास लाखों रुपए की लागत से नगर निगम के टॉयलेट बनाए गए हैं। यहां चार टॉयलेट नगर निगम की तरफ से बनाए गए हैं । पार्क में बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे पुरुष सभी पहुंचते हैं साथ ही यहां मुख्य सड़क भी है। इस लिहाज से इन टॉयलेट की काफी जरूरत होती है लेकिन पिछले कई दिनों से पूरा दिन इन टॉयलेट के बाहर ताले लगे रहते हैं।

Mangolpuri Indira Park
Mangolpuri Indira Park

केवल एक ही टॉयलेट खुला था जिसके ऊपर पानी की टंकी नहीं मतलब साफ है कि जो प्रयोग के लायक नहीं है वहीं टॉयलेट खुला था बाकी तीन टॉयलेट बंद है । इस बारे में जब स्थानीय निगम पार्षद राधा रानी से बात की गई तो वह उस वक्त किसी जरूरी काम से अपने वार्ड से बाहर थी तो उन्होंने फोन पर बताया कि उन्होंने कई बार कर्मचारियों को टॉयलेट बंद न करने के लिए बोला है। साथ ही राधा रानी ने बताया कि कर्मचारियों ने टॉयलेट बंद करने की वजह बताई की आवारा लोग यहां इन टॉयलेट के ऊपर की टंकी तक उतार ले गए साथ ही अंदर की टोंटी तक खोले जाते हैं । इन्हीं नशेड़ियों से बचने के लिए कर्मचारियों ने लॉक लगाया है और दोबारा फिर वह कर्मचारियों को ऐसा नहीं करने के लिए शक्ति से बोलेंगे।

ये टॉयलेट मंगोलपुरी और सुल्तानपुरी विधानसभा के आखिरी सिरे पर है तो दोनों विधानसभाओं को इनका फायदा होता है। आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिडलान ने कहा कि मंगोलपुरी के अंदर भी निगम के बड़ी संख्या में इसी तरह शौचालय लॉक लगाकर बंद कर दिए गए हैं। इसे राखी बिडलान ने एक बड़ा घोटाला बताया ।

नशेड़ीयों द्वारा शौचालय के अंदर सामान चोरी की बात कही गई तो राखी का कहना था कि ऐसे असामाजिक लोगों के डर से यदि काम बंद करेंगे तो कोई भी काम नहीं हो पाएगा। साथ ही उन्होंने इसे स्वच्छ भारत अभियान पर नगर निगम द्वारा लगाया जा रहा है पलीता कहा। दरअसल यहां विधायक व पार्षद दोनो ही आम आदमी पार्टी से है।

वीडियो
https://youtu.be/cUF65vc82JI

जरूरत है जिस काम के लिए शौचालयों को बनाया गया उस काम में आए और यदि कोई असामाजिक लोग इस तरह का कार्य करते हैं तो जरूरत है f.i.r. करवा कर उन पर उचित कार्यवाही करवाई जाए। अब देखने वाली बात होगी कि नगर निगम के शौचालय कब खुल पाते हैं।


Written by admin