Skip to content
Sunday, September 20, 2026
News

दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल को मिली आउट ऑफ प्रमोशन बने ASI

· by admin0

AA NEWS

NEW DELHI

 

दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने के हैड कांस्टेबल ने अकेले 2019 में 86 घोषित अपराधी पकड़े। HC रितुल को मिली आउट ऑफ प्रमोशन बने ASI

 

 

 

Delhi police
Delhi police

मंदिर मार्ग थाने के हेड कांस्टेबल रितुल को आउट ऑफ प्रमोशन देकर ASI बना दिया गया है।

 

 

 

दरअसल रितुल के बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें या आउट ऑफ प्रमोशन दिया गया है। इन्होंने कानून का पालन करते हुए 86 अपराधियों को पकड़ा। अकेले एक हेड कांस्टेबल ने 86 अपराधियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया यह अपने आप में मायने रखता है ।

 

 

 

यदि हर पुलिसकर्मी इस तरह का जज्बा रखे तो दिल्ली में क्राइम करने वालों की हिम्मत ही ना हो। क्रिमिनल क्राइम करने से पहले 10 बार सोचेगा। यदि इस तरह से कोई को हैड कॉन्स्टेबल हिम्मत कर जांबाजी दिखाता है और 2019 में ही 86 अपराधियों को जो PO घोषित थे उन्हें पकड़ता है वह सम्मान का हकदार है और उसे सम्मान मिलना भी चाहिए। इससे उसका हौसला और बढ़ेगा और वह और तेजी से काम करेंगे।

 

 

 

इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने मंदिर मार्ग के हेड कांस्टेबल को एएसआई के रूप में प्रमोट कर दिया है। इसके लिए आसपास की पब्लिक ने भी दिल्ली पुलिस का शुक्रिया किया क्योंकि हेड कांस्टेबल के काम से सभी लोग खुश थे।

Written by admin