Skip to content
Thursday, September 17, 2026
News

बुराड़ी प्रेमिका की प्रेमी ने हत्या कर दी

· by admin0
#Nikki_Agarwal

AA News
Burari New Delhi

कल अलीपुर थाना इलाके में मिली थी लड़की की डेड बॉडी। मृतक लड़की की हुई शिनाख्त । बुराड़ी थाना इलाके की बाबा कॉलोनी की रहने वाली है मृतिका । 11वीं क्लास की छात्रा, परसों सोमवार से थी गायब। लड़की का प्रेमी और उसके दोस्त को पुलिस ने लिया हिरासत में । प्रेमी ने गला दबाकर की थी अपनी प्रेमिका की हत्या। मृतिका के चहरे और शरीर पर चोट के निशान ।मृतिका के पिता का आरोप की रेप के बाद कि आरोपियों के हत्या । फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी।

#Nikki_Agarwal
#Nikki_Agarwal

बुराड़ी के देव कॉलेज में पढ़ने वाली ग्यारहवीं क्लास की छात्रा निक्की अग्रवाल परसों सोमवार शाम से गायब थी। हर रोज की तरह लड़की शाम को करीब 7 बजे तक घर आ जाती थी । लेकिन परसो घर नहीं पहुंची। देर रात इंतजार करने बाद परिजनों ने बुराड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई ।

नीचे कल डेड बॉडी के वक्त का वीडियो भी है आज का अपडेट भी दो वीडियो है ।

उसके बाद कल सुबह अलीपुर थाना इलाके में यमुना पुस्ते के किनारे बुराड़ी से करीब 10 किलोमीटर दूर खेतों में एक लड़की की डेड बॉडी मिली । लड़की के साथ कोई लूटपाट आदि नहीं थी क्योंकि कानों में गहने भी पहने हुए थे। साथ ही लड़की पूरे कपड़ों में थी किसी तरह का मर्डर से पहले रेप जैसा गलत हुआ हो ऐसा भी नजर नहीं आ रहा था ।

https://youtu.be/PFqpNSvvrPU

लेकिन मृतिका के परिजनों का आरोप है कि निक्की की हत्या से पहले उसके साथ रेप जैसी वारदात को भी अंजाम दिया गया है । बाकी उसकी पुष्टि पोस्ट मार्टम में हो पाएगी।

Nikki Agarwal
Nikki Agarwal

अलीपुर थाना पुलिस ने जब लड़की की शिनाख्त करनी चाही तो बुराड़ी से निक्की अग्रवाल की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को मिली । जब परिजनों को डेड बॉडी दिखाई गई तो उन्होंने अपनी लड़की को पहचान लिया।

परिजनों का शक पड़ोस के ही एक लड़के पर था जो फोटोग्राफी का काम भी करता है जब उस लड़के से पूछताछ की तो लड़के ने लड़की की हत्या की बात कबूल ली है । इस ब्वॉयफ्रेंड समेत दूसरे एक दोस्त को भी हिरासत में ले लिया है। सूत्रों की मानें तो दोनों ने गला दबाकर लड़की की हत्या कर दी थी ।

अब इस मामले में सामने आ रहा है कि आरोपी बॉयफ्रेंड ने किसी लड़के के साथ शक के चलते निक्की अग्रवाल की हत्या कर दी।

फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच में जुटी है । आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
कल डेड बॉडी के वक्त का वीडियो
https://youtu.be/2uTQLcV44EM
Video

नॉट – इसमे अभी ये निर्णय बाकी है कि मामला अलीपुर थाना देखेगा या बुराड़ी क्योकि बुराड़ी पुलिस के मुताबिक लड़के के साथ लड़की हंसते खेलते गई जिसकी cctv बरामद की है उसमें साफ है । यमुना किनारे अलिपुर थाना एरिया में बाद में जब बैठे थे तब कहासुनी हो गई और धक्का देकर गला दबा दिया अब अलीपुर भी मामला देख सकते है ।

Written by admin