Skip to content
Tuesday, September 29, 2026
Breaking
Crime

शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया साजिस को अंजाम

· by admin2
2 min read

दिल्ली के शालीमार बाग़ में शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया साजिस को अंजाम और अपने ही भाई भाभी के घर करवा दी दिन दहाड़े लूटपाट … लूटेरो ने घर में मौजूद महिला को बांधकर और पिटाई करके दिया लूट को अंजाम .. चौबीस घंटे के अंदर दिल्ली पुलिस ने लूटेरो को गिरफ्तार कर पूरा सामान भी बरामद कर लिया .. दरअसल 16 जून को दिन दहाड़े साढ़े तीन बजे शालीमार बाग़ के एक घर में दो बदमाश घुसे घर के गेट पर पांच साल के मासूम बच्चे को जबरदस्ती हटाकर लूटेरे अंदर घुसे और घर के घर अंदर मौजूद रोहिणी अग्रवाल को बंधक बनाकर पिटाई करके घर के लॉकर और मोबाइल लूटकर ये लूटेरे फरार हो गए .. उस वक्त घर में रोहिणी अग्रवाल , पांच साल का बेटा और ननद ( पति की बहन ) आरती अग्रवाल मौजूद थी .. लूटेरे इस CCTV फुटेज में कैप्चर हो गए और जल्दी ही इस cctv की मदद से लूटेरो की शिनाखत हो गई और 24 घंटे के अंदर ही शालीमार बाग़ थाना पुलिस ने लूटेरो को दबोच लिया
बाद में खुलासा हुआ वो हैरान करने वाला था .. दरअसल मोहम्मद खान ने वारदात को अंजाम दिया था और साथ में मोहम्मद अहमद शामिल था .. मोहम्मद खान ने बताया की आरती अग्रवाल से उसका अफेयर और मोहम्मद खान की पत्नी की मौत हो चुकी है और आरती अग्रवाल अपने पति से नाखुश थी और प्रेमी मोहम्मद खान के साथ घर बसाना चाहती थी और अपने भाई भाभी के ही घर लूटपाट को अंजाम दिलवा दिया जब मोह्हमद खान की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया तो आरती अग्रवाल से काफी सम्पर्क में मिला और पूरे घर की जानकारी आरती अग्रवाल ने ही लूटेरो को दी थी ..
पुलिस ने इन चारो को गिरफ्तार कर लिया है और लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया है .. फिलहाल इस घटना को देखकर लगता है की हम बाहर ही सावधान नहीं बल्कि घर में अपनों से भी सावधान रहे ..
अनिल अत्तरी दिल्ली ..

Written by admin