Skip to content
Tuesday, September 15, 2026
Crime

नेशनल हॉकी प्लेयर की संदिग्ध मौत

· by admin0
Hocky Player Rijwan

कार में मिला शव. कनपटी पर लगी थी गोली

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पायेगा खुलासा

साउथ दिल्ली के सरोजनी नगर थाना इलाके में एक कार में हॉकी प्लेयर का शव मिला है। उसके कनपटी पर गोली लगी हुई थी। शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन जांच का इंतजार है।
ये है हॉकी प्लेयर रिज़वान की फाइल फोटो। और ये है वह स्विफ्ट कार जिसमे उसका शव मिला है। रिज़वान के परिवार के अनुसार वह कल घर से बैग में 2 लाख लेकर निकला था। लेकिन रात भर पता नही चला। एक फोन स्विच ऑफ था। दूसरा काफी देर बाद एक लड़की ने उठाया तो उसने संतोषजनक जवाब नही दिया। और आज सुबह जब जानकारी मिली तब रिज़वान के परिवार वाले लड़की के घर पहुंचे।
जब रिज़वान के परिवार वाले लड़की के घर पहुंचे तो उन्हें वह बैग मिल गया जिसमें कैश रखा हुआ था। इसी बीच उन्हें रिज़वान की गाड़ी नजर आ गई जिसमें देखा कि रिज़वान खून से लथपथ हालत में पड़ा है। जुसमे जान नही था। फ़िर पुलिस को सूचना दी गई और आगे की जांच शुरू हुई।
रिज़वान दिल्ली के लिए नेशनल खेल चुका है। जानकारी के अनुसार उसकी नार्थ ईस्ट की एक लड़की से दोस्ती थी। जिसका परिवार सरोजनी नगर में रहता है। जबकि रिज़वान परिवार सहित वेस्ट दिल्ली के सुभाष नगर में रहता था।
रिज़वान ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या हुई है इसके बारे में पता पोस्ट मार्टम और उस लड़की से भी पूछताछ जारी है जो रिज़वान की दोस्त थी।

Hocky Player Rijwan
Hocky Player Rijwan

एक हॉकी प्लेयर की जानलेवा मोहब्बत रिजवान नाम का हॉकी प्लेयर सोमवार को सरोजनी नगर में अपनें गर्लफ्रेण्ड से मिलनें आया था। मंगलवार को सुबह हॉकी प्लेयर रिजवान की लाश अपनें गर्लफ्रेण्ड के घर के बाहर रिजवान के कार में मिली। सर पर गोली लगी थी और गाड़ी आन्दर से बन्द थी शुरुआती जाँच में ये आत्महत्या लग रहा है। पुलिस नें मौके से कट्टा भी बरामद कर लिया है।

22 साल की उमर में अपनी खेल से पहचान बनानें वाला ये रिजवान। उसकी लाश उसी के कार में मिली है। मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे किसी इस घटना की सूचना पुलिस को दी। शुरुआती जाँच में पता लगा है कि यहाँ रिजवान की गर्ल्फेण्ड रहती है। रिजवान सोमवार को अपनें घर से 2 लाख रुपया लेकर यहाँ आया था।, मंगलवार को पुलिस नें रिजवान के घरवालों को इसके मौत की सूचना दी। मौके पर पहुँची रिजवान की फैमली को भी पुराा यकीन है कि इस मौत के पिछे प्यार मोहब्बत का मामला है। रिजवान की गर्लफ्रेण्ड भी हॉकी की प्लेयर है। पुलिस नें रिजवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और इस बात का जाँच कर रही है कि आखिर क्या हुआ जो रिजवान की जान चली गई।

 

 

Written by admin