Skip to content
Monday, September 21, 2026
Crime

दिल्ली : बॉय फ्रेंड ने जब सेक्स से मना किया तो गर्ल फ्रेंड ने काट दिया बॉय फ्रेंड का प्राइवेट पार्ट ।

· by admin0

अनिल अत्तरी दिल्ली ।
दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक ओर युवती कई साल से फ्रेंड थे और शादी के लिए बातचीत भी होती थी, पर लड़के के परिजनों ने शादी से मना कर दिया कहि न कही दोनों परिवारों में आर्थिक असमानता थी । लड़के को लड़की के परिजनों ने घर बुलाया और शादी का प्रस्ताव रखा पर लड़के ने मना किया । इसके बाद लड़के का आरोप है कि लड़की उसे बात करने के बहाने बाथरूम में ले गई और कपड़े निकालकर सेक्स के लिए बोलने लगी । लड़के का आरोप है उसके मना करने पर लड़की ने रसोई से सब्जी काटने का चाकू लेकर लिंग काट दिया । इसके बाद लड़के को संजय गांधी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से बाद में निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया । फिलहाल लड़की के घर पर ताला लगा है और पूरा परिवार फरार है । लड़की की उम्र 23 साल है ओर युवक की उम्र 35 साल है । घटना बीते बुधवार रात की है । युवक और उसकी गर्लफ्रेंड चार साल से रिलेशनशिप में थे। फिलहाल युवक जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती है और लड़की परिवार फरार है ।

मंगोलपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है .  इस तरह बच्चों का भटक जाना कही न कही उचित शिक्षा का अभाव भी जिम्मेदार है. छोटी सी बात पर इतना आवेग आना की एक दुसरे पर ऐसे वार करना और ऐसे मामलों में आजकल हत्या के मामले भी बड़ी संख्या में आ रहे है. अधिकतर मामलों में लडके दूसरी लडकियों पर एकतरफा प्यार में हमले कर रहे है लेकिन यहा जो घटना घटी है वो इसके उल्ट है यहा लडकी ने लडके पर वार किया और भी प्राइवेट पार्ट्स पर घटना से इतना तो साफ़ है इन दोनों के पहले से सम्बन्ध रहे है और जब अब सम्बन्ध में बाधा आई तो बात यहाँ तक पहुंच गई की प्राइवेट पार्ट ही काट डाला

Written by admin