Skip to content
Wednesday, October 28, 2026
Breaking
Crime

रोहिणी मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाला गिरोह गिरफ्तार

· Updated · by admin2
2 min read

मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार .. मौके दस लड़कियां और दो सपा चलाने वाले शख्स गिरफ्तार .. मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर सात का
दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में यूनिसेक्स सलून की आड़ में सेक्स रैकिट चलाने के आरोपों में दो पुरुषों और 10 महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। करीब दस दिन पहले भी रोहिणी जिला पुलिस ने एक सेक्स रैकेट गिरोह को पकड़ा था। आज फिर रोहिणी जिला पुलिस ने ऐसा गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्रेस यूनिसेक्स सलून पर छापा मारा . गुरुवार को एक कॉन्स्टेबल नकली ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा गया था, जिसके बाद पुलिस ने स्पा में छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। रोहिणी सेक्टर-7 स्थित एक स्पा चल रहा था। गुरुवार दोहपर में एक कॉन्स्टेबल को नकली कस्टमर बनाही कर स्पा में भेजा गया। जहां दो हजार रुपये में उसकी बातचीत तय हुई। इसके बाद कॉन्स्टेबल को एक लड़की अंदर बने कमरे में ले गई। तभी उसने पुलिस की टीम को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों की टीम ने स्पा में छापा मारा स्पा के अदंर चार कमरे बने थे, जिनमें बेड लगे हुए थे। पुलिस ने स्पा को चलाने वाले दो पार्टनर समेत 10 लड़कियों को गिरफ्तार कर किया है। इसके अलावा स्पा में मौजूद दो कस्टमर को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहिणी में कई ऐसी जगहे है जहा से लोग ऐसी शिकायते करते है की उनके पड़ोस में देह व्यापार का काम जारी है आजकल रोहिणी पुलिस ऐसी शिकायतों पर काम करते हुए सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोहों को पकड़ने में जुटी है

इस तरह के मसाच पार्लरो पर बार बार सवाल खड़े होते है काफी संख्या में मसाच पार्लर तो रजिस्टरड  ही नही होते है न ही हेल्थ से जुड़े एक्सपर्ट इनके पास होते जरूरत है ऐसे पार्लर्स पर प्रशासन सख्त रहे और ऐसी शिकायत पर तुरंत कारवाई करें

Written by admin