Skip to content
Thursday, October 22, 2026
Breaking
Social

सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले ट्रस्ट का सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजित

· by admin2
3 min read

सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस महाकुंभ में भारत के सभी प्रदेशों से पधारे सभी महानुभावों का समस्त ट्रस्ट कार्यकारिणी की ओर से धन्यवाद किया गया जो इस समारोह में हजारों की संख्या में इस महासम्मेलन के भागीदार बने!
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योतिबा फूले एवं माता सावित्रीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं चौधरी जयभगवान सैनी द्वारा दीप जलाकर किया गया! ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के दिल्ली प्रदेश के युवा अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी द्वारा समाज की पहचान का प्रतीक समाज का झंडा फहराकर सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया सम्मेलन में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के संस्थापक चौधरी चुन्नीलाल सैनी रिटायर्ड ACP के अट्ठासी वे जन्मदिन पर अट्ठासी किलो का हलवे का केक काटकर उन्हें सम्मान पूर्वक सैनी समाज के सिरमौर एवं कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद चौधरी राजकुमार सैनी द्वारा समाज रत्न का स्मृति चिन्ह, शाल एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया! चौधरी चुन्नीलाल सैनी जी ने अस्वस्थ होते हुए भी ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 4 घंटे का समय समाज को दिया एवं उपस्थित अपार जनसमूह को देख कर बहुत खुश हुए बाद में उन्होंने लोगों में सरल हवन विधि की किताब है एवं चॉकलेट व टॉफियां बांटी उसके उपरांत कार्यक्रम में पधारे अधिकारीगण व समाज के सभी प्रदेशों से पधारे हुए बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवी महानुभावों कोभी फूल माला पहनाकर, शाल पहनाकर एवं समाज रत्न, समाज गौरव तथा समाजसेवी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया! कार्यक्रम के मध्य में ही वर्ष2017 मैं 12 वीं एवं दसवीं कक्षा में 90% से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया!

ट्रस्ट की तरफ से बताया गया कि सैनी भवन मंगोलपुरी दिल्ली के आज तक के इतिहास में शायद इतना जनसैलाब कभी नहीं उमड़ा जितना इस कार्यक्रम में उमड़ा जबकि गुरु पूर्णिमा का पर्व होने के कारण लगभग 500 लोग इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए किंतु फिर भी इतना इतना जन समूह उपस्थित था कि सैनी भवन का प्रांगण छोटा पड़ रहा था जिसे देखकर कार्यकर्ताओं एवं स्टेज पर मौजूद माननीय अतिथियों का उत्साह देखते बनता था! जबकि कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र भी समयाभाव के कारण सिर्फ WhatsApp पर ही दिए गए थे! आयोजक स्टेज पर उपस्थित 40 महानुभावों में से भी कुछ अतिथियों को अपने विचार प्रकट करने तक का समय नहीं दे पाया, सैकड़ों की लिस्ट में से सिर्फ कुछ ही अतिथियों को ही जन समूह को संबोधित करने का समय दे पाए जिनको समय नहीं मिल सका उनसे हम क्षमा प्रार्थी हैं!
सांसद चौधरी राजकुमार सैनी जी द्वारा दीया गया जोश भरा भाषण समाज को झकझोर देने वाला था उन्होंने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने को कहा उन्होंने कहा कि ” संगठन मैं बहुत शक्ति होती है संगठित रहकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है ” जिसे सुनकर लोगों ने ऊंचे स्वर में एक साथ ” राजकुमार सैनी जिंदाबाद ” राजकुमार सैनी जिंदाबाद ” के नारे लगाए!
समारोह के अंत में पंजाब से पधारे समाज के प्रतिनिधियों ने ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष चौधरी इंद्राज सिंह सैनी का सरोपा व तलवार प्रदान कर फूल माला पहनाकर सम्मान किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु किए गए सभी इंतजामों की दिल से सराहना की!
कार्यक्रम में पधारे अधिकारियों ने भी ट्रस्ट की सैनी भवन की जमीन का लैंड यूज बदलवाने एवं बाहर से आने वाले सामाजिक भाइयों ने ट्रस्ट का सी एल यू बदलने के साथ भवन निर्माण हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया!
कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव एडवोकेट रमेश सैनी द्वारा जज बनाने हेतु दो बच्चों को अडॉप्ट किया गया साथ ही कार्यक्रम के सफलतापूर्वक मंच संचालक की भूमिका निभाई।

Written by admin