• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Saturday, July 26, 2025
  • Login
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Political
MP Mahesh Giri

MP Mahesh Giri

सांसद महेश गिरी द्वारा मोदी सरकार की उपलब्धियों का वर्णन

Editor by Editor
June 12, 2018
in Political
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
New Delhi

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली सांसद श्री महेश गिरी ने आज एक संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों का वर्णन व अपने संसदीय क्षेत्र में किए गये व किये जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया। भाजपा दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल, भाजपा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता श्री अशोक गोयल देवराह, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष श्री राम किशोर शर्मा व विवेक विहार निगम पार्षद श्री संजय गोयल संयुक्त प्रेसवार्ता में उपस्थित रहें।

MP Mahesh Giri
MP Mahesh Giri

सांसद श्री महेश गिरी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान व कल्याण हेतु कार्य किया है। कांग्रेस की पिछली सरकार ने जनता को सिर्फ छला व सब्जबाग ही दिखाए है इसके विपरित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्यरत वर्तमान सरकार केवल और केवल देश की जनता के कल्याणार्थ ही प्रतिबद्ध है। जिसका परिणाम आप सभी के समक्ष है। श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा गरीब परिवार के उत्थान व कल्याण हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, आयुष्मान योजना, जन औषधि योजना जैसी सड़कों योजनाए इसका उदाहरण है। 

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन पर पूर्वी दिल्ली में भी कई कल्याणार्थ व जनहीत कार्य किए गए। दिव्यांग सशक्तिकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 1544 जरुरतमंद दिव्यांगों के लिए 1.86 करोड़ रूपये के स्पेशल उपकरणों का वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और सुढण करने हेतु पूर्वी दिल्ली के अनेक स्थानों पर महिलाओं एवं जनता की जान-माल की सुरक्षा के लिए सांसद निधि से लगभग चार करोड़ रूपये की राशि का आवंटन कर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके है व तृतीय चरण में लगभग 2 करोड़ की लागत कार्य आरम्भ होगा।

स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कडकडडूमा में टी.ओ.डी. हब एवं त्रिलोकपुरी में संजय लेक सिटी बनाया जाएगा। संजय झील पार्क को एक विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल भी बनाया जा रहा है। आनन्द विहार रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन एवं निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण शुरू किया जा चुका है। आनन्द विहार, निजामुद्दीन और शाहदरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाऐं, बेंच, डस्टबिन, आर.ओ. मशीन, शेड व शौचालय हेतु सांसद निधि से लगभग 1.5 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए। 

रोजगार को बढ़ावा देने हेतु प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत पूर्वी दिल्ली के कई लोगों को 600 करोड़ से अधिक का ऋण दिलाया गया। बारापुला एलिवेटिड रोड के विस्तार की योजना पर भी कार्य शुरू किया जा चुका है, जिससे सराय काले खां से मयूर विहार जाने में कम समय लगेगा। सरिता विहार में नये अंडरपास के निर्माण से ओखला व अन्य क्षेत्रवासियों को मिली है ट्रैफिक जाम से मुक्ति। आश्रम चैक पर अंडरपास का निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दिलाई गई एवं आश्रम फ्लाईओवर का विस्तार प्रस्तावित हो चुका है व कार्य शीघ्र ही आरम्भ होगा। यमुना नदी स्थित पुराना लोहा पुल के नवीनीकरण के लिए रेलवे से 10 करोड़ रूपये की लागत से मरम्मत का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। सीलमपुर व शास्त्री पार्क जी.टी. रोड पर फ्लाईओर को स्वीकृति दे दी गई है तथा जल्द कार्य आरम्भ होगा।

सांसद ने बताया कि विकास की रफ्तार को अग्रसर के क्रम में पूर्वी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर माॅडल पार्क बनाने के लिए डीडीए को प्रस्ताव भेजा जा चुका है व जल्द ही इसे क्रियान्वित किया जाएगा। कड़कड़डूमा में नये पावर ग्रिड की स्थापना की गई। 

शिक्षा की बेहतरीकरण करने हेतु मयूर विहार फेस-1, कल्याण पुरी, खिचड़ीपुर, मंडावली एवं लक्ष्मी नगर सहित 13 स्थानों पर नये विद्यालयों का निर्माण कराया गया व कई अन्य स्कूलों के निर्माण भी किए जा रहे है। सुख विहार, कृष्णा नगर समसपुर जागीर गांव एवं जसोला गांव सहित 10 स्थानों पर सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो गए है। प्रधानमंत्री आदर्श गाँव के अंतर्गत चिल्ला गांव को गोद लिया गया एवं वहां पर सामुदायिक भवन, कौशल विकास केन्द्र, चैपाल व शौचालय का निर्माण किया जा चुका है व अन्य कार्य प्रगति पर है। गांव में पानी व सीवर की पाईपलाईन भी डलवाई गई। 

सभी सरकारी विभागों के अधिकारी व जनता एक साथ एक स्थान पर हो इसके लिए पूर्वी दिल्ली में लगभग 41 गिरी चैपाल का आयोजन किया गया, जिसमें 80 प्रतिशत शिकायतों का निपटान मौके पर ही किया गया। कन्या प्रोत्साहन दिवसः बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में 2500 दाखिले कराए गए। मदनपुर खादर में एक डिस्पेंसरी, आई. पी. एक्सटेंशन, मयूर विहार फेज-1 व फेज-2 में एक डिस्पेंसरी व गीता काॅलोनी एवं वेस्ट विनोद नगर में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की स्थापना की गई।

हर वार्ड में आधार कार्ड पंजीकरण शिविर तथा एल.ई.डी. बल्ब वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगे जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन – ज्योति बीमा योजना तथा दुर्घटना बीमा योजना शिविर। कई जरूरतमंदों को इलाज हेतु प्रधानमंत्री राहत कोष से लगभग तीन करोड़ रुपय की सहायता दिलवाई गई। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय से दिव्यांगजनों को सामुदायिक केन्द्र निःशुल्क उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। मेगा हेल्थ कैम्प में 2000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पूर्वी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में डीडीए द्वारा 8 मल्टी लेवल पार्किंग प्रस्तावित हो चुके है व जल्द की कार्य आरम्भ होगा। 

महेश गिरी ने बताया कि वह पूर्ण रूप से क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है। किसी भी समय कोई भी अपनी या अपने क्षेत्र की समस्या लेकर मेरे पास आमंत्रित है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पूर्वी दिल्ली शीघ्र ही हर सुविधा से परिपूर्ण होगा तथा स्वच्छ, सुन्दर व हरित क्षेत्र के रूप में एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय नागरिकों, आर.डब्लू.ए. तथा विभिन्न संस्थाओं का भी सहयोग मिलता रहता है। यही कारण है कि आज पूरी दिल्ली का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद पूर्वी दिल्ली तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के सभी नागरिकों से यह भी अवाह्न किया कि वह आगे भी पूर्वी दिल्ली को अपूर्व दिल्ली बनाने में अपनी भागीदारी देगें।

Previous Post

रोहिणी में दिन दहाड़े लूट

Next Post

दिल्ली में दिन दहाड़े होते रहे मर्डर और लूट

Related Posts

Burari

बुराड़ी क्षेत्र में महिला सम्मान समारोह में पहुंची हजारों महिलाओं की भीड़

September 16, 2024
Bindal Vatika Burari, Delhi

दिल्ली में JDU का चुनावी शंखनाद

September 16, 2024

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में केजरीवाल की होगी महारैली

May 14, 2022
Next Post
Adrsh Nagar & Rohini Jewellers

दिल्ली में दिन दहाड़े होते रहे मर्डर और लूट

AP Harshil Glass Cleaner Spray Advance
Economic

Glass Liquid Spray

by Editor
July 22, 2025
0

Glass Liquid Spray - 500 ml x 2 (Pack of 2) | Car, Kitchen and Home Surfaces | Multi Surface...

Read moreDetails
Rohini (Delhi)
News

रोहिणी में नगर निगम ने जनता को किया जागरूक

by Editor
July 14, 2025
0

AA News Narender Kumar दिल्ली नगर निगम रोहिणी जॉन के श्रवण जयंती पार्क रोहिणी में सैनिटेशन डिपार्मेंट एवं जन स्वास्थ्य...

Read moreDetails
Narender Rawat Burari
News

कौन है बुराड़ी के नरेंद्र रावत

by Editor
July 14, 2025
0

AA News Burari Delhi Report : Anil Attri बुराड़ी के नरेंद्र रावत : भोले बाबा के भक्त है। हर रोज...

Read moreDetails
Najmuddin Bhavnagarwala
News

Agrifields fugitive boss associate Najmuddin Bhavnagarwala.

by Editor
June 25, 2025
0

New Delhi Awadhesh Kumar Najmuddin Bhavnagarwala, who holds the position of Director and Chief Operating Officer at Agrifields DMCC, is...

Read moreDetails
AP Harshil Glass Cleaner Spray Advance

Glass Liquid Spray

July 22, 2025

रोहिणी में नगर निगम ने जनता को किया जागरूक

July 14, 2025

कौन है बुराड़ी के नरेंद्र रावत

July 14, 2025

Agrifields fugitive boss associate Najmuddin Bhavnagarwala.

June 25, 2025

DTC’s Electric Buses Now Available for Hire

June 11, 2025

New Law on Property Registration to Be Introduced: Aadhaar Not Mandatory

May 29, 2025
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2022 by aanews - Site build by 64pro.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2022 by aanews - Site build by 64pro.com