Skip to content
Saturday, September 26, 2026
Breaking
News

यमुना किनारे मलबा और कूड़ा डालने का काम जारी. बुराड़ी के झड़ौदा वार्ड में खुद नगर निगम करता है यमुना दूषित

· by admin1
3 min read
Yamuna Bank Burari

लोगों को निगम कर्मियों पर कार्रवाई का इंतजार

खुद निगम द्वारा यमुना में मलबा और कूड़ा डालने का काम जारी #Jharoda_Ward

AA News
Burari Jharoda

दिल्ली में खुद नगर निगम यमुना में डाल रहा है मलबा और कूड़ा। ऐसे ही मलबा और कूड़ा डालते हुए नगर निगम की गाड़ी को राहगीरों ने देखा और उसकी वीडियो भी बनाई। बुराड़ी विधानसभा के झड़ौदा वार्ड में यमुना के अंदर बायोडायवर्सिटी पार्क और उसमें एक झील को विकसित किया गया है।

यमुना में बनी इस प्राकृतिक झील में विदेशों से मछलियां और कमल के पौधे भी लाकर लगाए गए हैं जो इस झील में बहुत ही सुंदरता को बढ़ा रहे हैं । जैसे ही मानसून में यमुना लबालब पानी से भरती है तो यमुना में बनी झील पानी से भर जाती है और यमुना के इस पुस्ते तक आकर पानी लगता है । इन दिनों यमुना इस पुश्ते तक आने वाली है और झड़ौदा वार्ड का मलबा और कूड़ा नगर निगम की गाड़ियां यमुना में यमुना की तरफ़ डाल देती है। यहां पर फिलहाल पानी ना हो लेकिन जैसे ही यमुना मानसून में पूरी भरेगी तो ये कूड़ा यमुना का पानी अपने साथ लेकर जाएगा । यहां बीजेपी की निगम पार्षद है और दिल्ली नगर निगम में भी बीजेपी काबिज है। सरकारे यमुना सफाई में करोड़ों रुपए खर्च करती है। अब जनता के टैक्स के करोड़ों रुपए किस तरह से बर्बाद किये जा रहे है इसका उदाहरण यहां बीजेपी का ही नगर निगम दे रहा है।

यहां बीजेपी की निगम पार्षद रेखा सिन्हा है वह भी इस काम को नहीं रोक रही है। इनकी जिम्मेदारी थी कि ये नगर निगम के कर्मचारियों को ऐसा करने से रोके लेकिन इस बारे में जब नगर निगम पार्षद रेखा सिन्हा से पूछा गया तो इन्होंने कैमरे पर तो बोलने से तो मना कर दिया पर फोन पर बताया कि यहां नगर निगम की गाड़ी खराब हो गई थी इसलिए यह मलबा डाला गया है। साथ ही कहा कि बाद में इस मलबे को यहां से दूसरी गाड़ी भेज कर उठा देंगे । एक गाड़ी मलवा तो डलते हुए देख लिया गया वीडियो बन गई पर यहां यहां बड़ी संख्या में कूड़ा भी यमुना में डाला जा रहा है । काफी हिस्सा इस कूड़े में दब चुका है यमुना का।

Yamuna Bank Burari

यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के इंचार्ज पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ फैयाज खुदसर से इस बारे में बात की गई तो इन्होंने कहा कि इस कूड़े को लेकर वह दिल्ली नगर निगम से लेकर डीडीए तक को कई बार लिख चुके हैं। लिखित में शिकायतें कर चुके हैं बावजूद उसके यमुना में कूड़ा डालना बंद नहीं हो रहा है ।

डॉ फैयाज खुदसर ने कहा कि अब वह इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलने वाले हैं और इस मुद्दे को उठाएंगे कि यमुना को कैसे बचाया जाए। जरूरत है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी खुद इसमें संज्ञान लें और बीजेपी की निगम पार्षद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे तब लोगों का भरोसा जगेगा कि वास्तव में बीजेपी यमुना की भलाई चाहती है। अब देखने वाली बात होगी कि दिल्ली बीजेपी इस लापरवाह निगम पार्षद पर और निगम अधिकारी इन कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई करेगी या नहीं।
*यमुना की तलहटी में मलबा और कूड़ा डालने का काम जारी.बुराड़ी के झड़ौदा वार्ड में खुद नगर निगम करता है यमुना दूषित.लोगों को निगम कर्मियों पर कार्रवाई का इंतजार*
शेयर जरूर करें यमुना बचाये।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=460894581135623&id=137463553478729

Video


Video
।।

Written by admin