• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Tuesday, April 14, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

अस्थियां प्रवाहित करने आए युवक की मौत।

by Editor
June 30, 2020
in News
0
Yamuna River

Yamuna River

0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA NEWS

DELHI

REPORT – TEAM AA NEWS

नार्थ दिल्ली के वजीराबाद में यमुना के अंदर अस्थियां प्रवाहित करने आए लोगों के साथ आया 40 साल का मोहम्मद निसार यमुना में डूबा।

 

 

Yamuna River
Yamuna River

गोताखोरों ने मशक्कत के बाद शव को तलाशा। डूबने से हुई मोहम्मद निसार की मौत । दरअसल यमुना पर वजीराबाद में बने पुल के पास दिल्ली के नारायणा की लोहा मंडी से चार युवक अस्थियां प्रवाहित करने के लिए आए थे ।

 

 

 

 

 

इन चारों से वहां के गोताखोरों ने पूछा की अस्थियां कहां प्रवाहित करनी है तो उन्होंने स्वयं अपने हाथों से अस्थियां प्रवाहित करने की बात बोली और यमुना के अंदर गहराई तक चले गए । तभी उन्होंने चिल्लाना शुरु किया कि एक शख्स डूब गया।

 

 

 

 

 

 

 

तभी गोताखोर भी भागकर पहुंचे लेकिन तब तक वह पानी में बह चुका था । इसके बाद कई गोताखोरों ने इकट्ठे होकर चेन बनाकर उसे पानी में तलाशा कई देर बाद उनका शव बरामद हुआ। उनके शव को पुलिस को सौंप दिया गया है। जरूरत है यमुना में नहाते या किसी तरह का विसर्जन करते वक्त सावधानी जरूर बरतें क्योंकि यमुना कहीं गहरी तो कहीं उथली है।

 

 

 

नॉर्थ दिल्ली के जगतपुर में यमुना में नहाने गए दो लड़के डूबे। एक का शव बरामद दूसरे की तलाश जारी।

 

 

 

दरअसल गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लड़के यमुना में नहाने के लिए पहुंचते हैं। जगतपुर गांव के श्याम घाट पर भी शनिवार शाम को भी कई लड़के नहाने के लिए पहुंचे। दो लड़के गहरे पानी में जाने लगे तो श्याम घाट पर मंदिर में रहने वाले लोगों ने उन्हें मना भी किया लेकिन वह ज्यादा पानी में चले गए और अचानक से गड्ढे में पांव जाने से एक लड़का डूबने लगा उसे बचाने के लिए दूसरा लड़का जब आगे बढ़ा तो वह भी डूब गया। तुरंत पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी गई गोताखोरों ने एक शव को बरामद कर लिया लेकिन एक शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। आपको बता दें कि इन लड़कों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

 

 

 

 

 

 

पुलिस ने एक शव को मोर्चरी में भेज दिया है और शिनाख्त की भी कोशिश की जा रही है और दूसरे शव की तलाश जारी है । शनिवार की सुबह भी वजीराबाद में यमुना में अस्थियां प्रवाहित करने आए एक शख्स की डूबने से मौत हो गई थी । शाम के वक्त फिर दो लड़के जगतपुर घाट पर यमुना में डूब गए। मंदिर में काम करने वाले लोगों का कहना है कि यहां पर बड़ी संख्या में मना करने के बाद भी छोटे बच्चे और बड़े सभी नहाने के लिए आते हैं और यहां पर कोई पक्का घाट नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

इसलिए डूबने का खतरा रहता है लेकिन कोई मानता नहीं । परिवार के लोगों से भी अनुरोध कर रहे हैं कि अपने बच्चों को यमुना के किनारे ना आने दे । साथ ही इनका कहना है कि बड़ी संख्या में यहां लड़के शराब पीने के लिए भी आते हैं। यमुना किनारे बैठ कर हर रोज शराब पीते हैं और शराब के नशे में यमुना में भी नहाने लगते हैं और अक्सर डूब जाते हैं। जरूरत है आसपास के गांव के रहने वाले परिजन भी अपने बच्चों को यमुना की तरफ़ ना जाने दे।

 

 

कौशिक एनक्लेव B ब्लॉक में सैनिटाइजेशन की मुहिम चलाई गई

वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान दिल्ली में बुराड़ी विधानसभा के अंतर्गत कौशिक एनक्लेव बी ब्लॉक पार्ट 2 में सेंटआईजेशन किया गया।

 

 

 

 

यह स्टेशन विधायक प्रतिनिधि व इस वार्ड से आम आदमी पार्टी के पूर्व निगम प्रत्याशी असित कुमार द्वारा किया गया।
गलियों में सेंटआईजेशन किया गया घरों के दरवाजे खिड़कियां घरों के आगे खड़े दोपहिया वाहन ग्रील डोर बेल आदि सबसे तेज किए गए ताकि किसी भी तरह का संक्रमण न फैले।

 

 

पानी की समस्या से जूझ रहे हैं विजय विहार के लोग। 

राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ ही पानी की समस्या भी आम होती जा रही है। दिल्ली के अलग अलग हिस्सो से पानी के समस्या की शिकायतें सामने आ रही है। दिल्ली के विजय विहार इलाके में भी लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। विजय विहार के लोगों के अनुसार क्षेत्र में काफी समय से इलाके में पानी की समस्या बनी हुई है। उनके अनुसार या तो पानी आता नही है, और अगर आता भी है तो गंदा पानी आता है।

 

 

 

 

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। इस चिलचलाती गर्मी ने हर किसी को परेशान कर रखा है। दूसरी तरफ इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या भी आम बनती जा रही है। दिल्ली के विजय विहार में भी लोगों के सामने पानी की समस्या आम बनती जा रही है। विजय विहार में लोग पानी की किल्लत से परेशान हो रहे हैं। यहां स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले काफी समय से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है जिस कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर लोगों का कहना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कि इस क्षेत्र में या तो पानी आता ही नहीं है, और अगर पानी की सप्लाई आती भी है तो पानी इतना गंदा होता है कि वो पीने लायक ही नहीं होता है। यहां के लोग पानी के लिए इस कदर परेशान हैं कि लोगों को मजबूरन बाहर से पानी खरीद कर लाना पडता है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह इस बाबत इलाके के विधायक को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन हालत जस की तस बनी हुई है। लोगों की यही मांग है कि क्षेत्र में पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

 

 

 

 

 

 

बहरहाल विजय विहार के लोग इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, और उनकी बार बार शिकायत के बावजूद भी इलाके में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि इनकी यह गुहार कब तक प्रशासन तक पहुंचती है, ताकि इनकी पानी की समस्या का समाधान हो सके।

 

 

हिंदूराव अस्पताल में C एंड D ग्रुप के कर्मचारियों की सोमवार को फिर होगी हड़ताल।

हिंदूराव अस्पताल में सी एन डी ग्रुप के कर्मचारी सोमवार को फिर हड़ताल पर जाएंगे। सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक ये कर्मचारी अस्पताल प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करेंगे । इनका कहना है कि इनकी पहली मांग सैलरी को लेकर ही है। कई महीनों से इन्हें सैलरी नहीं मिली है। हिंदूराव अस्पताल को कोविड-19 स्पेशल अस्पताल बना दिया है। इनका कहना है कि ये अपनी जिंदगी पर खेलकर लोगों की जान बचा रहे हैं पर इन्हें सैलरी भी नहीं मिल रही है।

 

 

 

 

 

 

 

सैलरी की मांग को लेकर सी एंड डी ग्रुप की यूनियन का कहना है कि इस हड़ताल में इसी अस्पताल के कर्मचारी नहीं बल्कि नगर निगम के दूसरे अस्पतालों में भी 3 घंटे तक काम को बंद करके प्रदर्शन किया जाएगा। आपको बता दें कि 2 दिन पहले अस्पताल में इन कर्मचारियों के अलावा नर्सेज पैरामेडिकल टेक्नीशियन आदि ने भी हिंदूराव अस्पताल में हड़ताल कर प्रदर्शन किया था जिन्हें मेयर की तरफ से जल्दी सैलरी देने का आश्वासन दिया गया था। उसके बाद उसे हड़ताल को टाल दिया गया था ।

 

 

 

 

 

पर सी एन डी ग्रुप के कर्मचारियों को अलग से ऐसा कोई आश्वासन नहीं मिला है और न ही ने कई महीनों से सैलरी मिली है इसी मुद्दे पर फिर से इन लोगों के हड़ताल पर जाने के कारण अस्पतालों में निगम के उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों में काफी दिक्कत हो सकती है।

 

 

 

सिविल लाइन एरिया से पार्षद व पूर्व मेयर अवतार सिंह ने शामनाथ मार्ग पर किया सैनिटाइजर का छिड़काव।

आप देख रहे हैं पूर्व मेयर अवतार सिंह खुद अपने हाथों से सैनिटाइजेशन कर रहे हैं.।
जगह है 5 शाम नाथ मार्ग इसके साथ ही इन्होंने बेला रोड, श्रीराम रोड और सिविल लाइन की मुख्य सड़कों पर सैनिटाइजेशन किया है ।

 

 

 

 

 

 

कोविड-19 से बचाव के लिए दिन-रात शुरू से ही ये इस मुहिम में जुटे हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान इन्होंने जरूरतमंदों को खुद अपने हाथों से और अपनी तरफ से भी सामान बांटा था । स्कूली बच्चों के लिए मास्क तैयार करवाए तो अब यह सैनिटाइजेशन की मुहिम में भी जुटे हुए हैं ।

 

 

 

 

सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले व्हीकलस सड़कों के किनारे बने हुए सार्वजनिक शौचालय घर के बाहर खड़ी गाड़ियां घरों के दरवाजे खिड़कियां ग्रील आदि सब अवतार सिंह ने सैनिटाइज किए।
इनका कहना है कि इन की पूरी कोशिश है कि इनके एरिया में किसी भी तरह का संक्रमण ना फैले।

 

 

 

वजीराबाद की गली नंबर 9 में मानसून से पहले नही हुआ कोई इंतजाम, गली में बिना बारिस ही लबालब भरा पानी।

यह गली आप देख रहे हैं यह देश की राजधानी दिल्ली के वजीराबाद गांव की है । यहां से दिल्ली विधानसभा मात्र 5 से 6 किलोमीटर की दूरी पर है और यहां के हालात आप देख सकते हैं। यहां से सांसद मनोज तिवारी बीजेपी के , एमएलए दिलीप पांडे आम आदमी पार्टी से और निगम पार्षद कांग्रेस की अमर लता सांगवान है।

 

 

 

 

 

ये लोग इन सभी जनप्रतिनिधियों से नाराज है क्योंकि कई वर्षों से इन गलियों के हालात ऐसे ही खस्ताहाल हैं। यह हालात मानसून से पहले के हैं जब मानसून आएगी तो क्या हालात होंगे इसका अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं।
यहां गाड़ी या किसी व्हीकल का निकलना तो दूर की बात पैदल निकलना भी इंसानों के लिए मुश्किल हो जाता है ।

 

 

 

 

 

 

ये लोग देश की राजधानी दिल्ली में रहकर भी नरकीय जीवन जीने को मजबूर है इसीलिए यह अपने जनप्रतिनिधियों को कोस रहे हैं।
जरूरत है सरकारे सिर्फ शहरों तक नहीं गांव और कालोनियों में भी ध्यान दें।

 

 

 

 

कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि और चीन का सामान का बहिस्कार किया।

रुन्नीसैदपुर भाजपा परिवार के ओर से गलवान घाटी में हुए शहीदों के शहादत में श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे रून्नी सैदपुर वार्ड-1 से जुलूस में लोगों ने श्रधांजलि देते हुए पैदल मार्च सैदपुर गांव से होते हुए,

 

 

 

 

 

सुतापत्ति,अस्पताल,सिनेमा चौक,थाना होते हुए चला।
मोमबत्ती जलाकर श्रधांजलि सभा करते हुए आक्रोश स्वरूप चीनी राष्ट्रपति शी जिंग पिंग का पुतला दहन किया गया ।

 

 

 

 

 

 

नारे बाजी करते हुए सभा समाप्त की गई जिसमें सम्मानित अतिथि शाहीन प्रवीण जिला अध्यक्ष (अल्प संख्यक)मोर्चा भाजपा सीतामढ़ी के साथ साथ सुधीर रंजन वर्मा (विधान सभा विस्तारक)भाजपा वरिष्ट नेता श्री राम बहादुर शाह,ललित दास अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष,अमूल्य जी किसान मोर्चा अध्यक्ष गाढ़ा, मनोज पासवान जिला अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष,नानपुर मंडल अध्यक्ष,अजय चौधरी फूल बाबू मंडल अध्यक्ष सैदपुर,(रवि सागर अध्यक्ष छात्र युवा संघर्स मोर्चा)बिहारी शरण,जितेंद्र साह, अमित कुमार,दुर्गा सह ,मो0 शरफराज,गजाधर साह

 

 

 

 

 

 

 

 

भोगेन्द्र मंडल,जय राम कुमार,गुड्डू महतो,विकाश शर्मा,इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंधिया जी ने किया और सभी लोगो को धन्यबाद करते हुए सभा की समाप्ति की गई।

 

 

 

 

 

 

— दिल्ली के किसानों ने अपनाई खेती करने की नई तकनीक। मानसून के दिनों में किसानों की सब्जी की फसलें खराब हो जाती थी। ज्यादा पानी जब खेतों में भरता तो जमीन पर लगने वाली फसल पानी की वजह से खराब हो जाती थी। इसी के मद्देनजर किसानों ने अब जाल लगाकर कुकह फ़ीट ऊपर खेती करनी शुरू कर दी। अब जो फसल लगती है वह जमीन पर ना लग कर जमीन से 4 से 5 फीट ऊपर लगती है जिस वजह से वह ज्यादा पानी में खराब नहीं होती। किसानों का कहना है कि पहले वे 2 महीने सिर्फ फसल ले पाते थे अब उसी फसल को वह 6 महीने ले पाते हैं। किसानों ने कहा कि जब उनकी फसल नष्ट होती थी तो सरकार से कोई मुआवजा कभी नहीं मिलता था और हमें भारी ही नुकसान होता था इसलिए हमने स्वयं अपना समाधान निकाला और यह तरीका अपनाया।

 

 

 

 

 

 

 

 

बुराड़ी से समाजसेवी राजेंद्र शर्मा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भेंट किए मास्क, सेनीटाइजर आदि सामान। राजेंद्र शर्मा कोरोना संकट काल के दौरान सिखों द्वारा लोगों की जो सेवा की जा रही है उसे बहुत ज्यादा प्रभावित हुए। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जो सच्ची सेवा सीख कर रहे हैं इतनी सच्ची सेवा कोई नहीं कर सकता। सिखों की सेवा से मैं इतना प्रभावित हुआ कि मैंने खुद दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा से प्रार्थना की कि वह खुद सेवा करना चाहते हैं उनकी सेवा ली जाए। इसके बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से एक सेवा गाड़ी राजेन्द्र शर्मा के पास आई और सामान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया गया और कहा कि उन्हें खुशी है कि वह सिखों के माध्यम से समाज की सेवा कर पाएंगे।
राजेंद्र शर्मा ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों द्वारा की गई सेवा पर भरोसा नहीं कर सकते उनका एकमात्र भरोसा सिखों की सेवा पर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

– कांग्रेस ने आज पूरी दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानियों के समृति स्थलों पर गलवान घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि। दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयकिशन ने सुल्तानपुरी तो बुराड़ी विधानसभा के कांग्रेस के नेताओं ने चौधरी हीरा सिंह स्वतंत्रता सेनानी के स्मृति स्थल पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर कांग्रेस ने कहा कि हम इस शहादत को भूल नहीं सकते और इन शहीदों को शत शत नमन करते हैं। साथ ही केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस जगह कभी भी विवाद नहीं था केंद्र सरकार की नाकामी की वजह से वहां पर विवाद हुआ और चीन की सेना आगे बढ़ी हमारे जवानों को शहादत देनी पड़ी, इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है।
कॉन्ग्रेस से बुराड़ी ब्लॉक के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी व भलस्वा जहांगीरपुरी ब्लॉक के अध्यक्ष खेमचंद सैनी ने केंद्र सरकार पर बड़े सवाल खड़े किए। साथ ही सुल्तानपुरी के अंबेडकर पार्क में अंबेडकर की प्रतिमा के आगे शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयकिशन ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए।

Editor

Editor

Next Post
Delhi police arrested a criminal for extortion

पुलिस ने एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले पहलवान को किया गिरफ्तार।

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.