Skip to content
Wednesday, October 21, 2026
Breaking
News

अटल जी के उत्तम स्वस्थ हेतु आर्य समाज संत नगर में यज्ञ

· by admin0
1 min read
VHP
VHP

AA News
Sant Nagar Delhi

नई दिल्ली। अगस्त 16, 2018. पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल विहारी बाजपेयी के स्वस्थ दीर्घायु हेतु आर्य समाज-संत नगर में आज एक यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने कहा कि दशाब्दियों से भारत के जन नायक श्री अटल अटल विहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने की हम सभी प्रभु से प्रार्थना करते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हैं.

VHP
Sant Nagar

दक्षिणी दिल्ली स्थित संत नगर के आर्य समाज मन्दिर में आज प्रात: 7.30 बजे आयोजित इस यज्ञ में वैदिक विदुषी श्रीमती विमलेश आर्या के ब्रह्मत्व में पवित्र वेद मन्त्रो के माध्यम से आहुतियाँ दी गईं तथा जीवेम् शरद: शतम्…. की उच्च ध्वनि के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में आर्यसमाज संतनगर के कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सूद, संरक्षक श्री चन्द्र देव, श्री विजय कौशिक, श्री दीपक मल्होत्रा, श्रीमती ओमबती कौशिक व श्री राज कुमार के अलावा अनेक शुभचिंतकों ने यज्ञ में आहूतियां अर्पित कर अटल जी की दीर्घायु हेतु प्रभु से कामना की।

Written by admin