Skip to content
Sunday, October 25, 2026
Breaking
News

पॉल्यूशन के कारण कंट्रक्शन पर पाबंदी हटते ही बनेगी पुलिया : राखी बिडलान

· by admin0
2 min read
Mangolpuri
Mangolpuri

वाल्मीकि चौक के पास टूटी पुलिया से लगता है जाम

पॉल्यूशन के कारण कंट्रक्शन पर पाबंदी हटते ही बनेगी पुलिया : राखी बिडलान

Mangolpuri Broken culvert near Valmiki Chowk causes jam वाल्मीकि चौक के पास टूटी पुलिया से लगता है जाम

AA News
Mangolpuri, New Delhi
Report : Anil Kumar Attri

मंगोलपुरी में महर्षि वाल्मीकि चौक के पास एक नाले के टूटा हुआ हिस्सा और पुलिया के काफी हिस्से के टूटे हुए होने के कारण अक्सर जाम भी लग जाता है। टूटी हुई पुलिया में बड़े-बड़े लोहे के सरिए भी खड़े हैं। दुर्घटना में यदि कोई इसमें गिरता है तो जान भी जा सकती है। यहां से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि वह इस टूटी हुई पुलिया के कारण बेहद परेशान है।

Mangolpuri
Mangolpuri

कई महीने पहले टाटा पावर द्वारा पास में ही काम के दौरान यहां खुदाई भी की गई थी। उसके दौरान ही ये पुलिया टूटी थी और तभी से यह पुलिया टूटी हुई है सड़क का वन थर्ड हिस्सा टूटी हुई पुलिया का है । इस कारण रोड संकरा हो जाता है और चौक पर जाम लगता है।

इस मुद्दे पर मंगोलपुरी से स्थानीय विधायक राखी बिडलान से बात की गई तो राखी बिडलान ने बताया कि इन दिनों में किसी भी तरह के कंस्ट्रक्शन के काम पर पाबंदी है। जल्दी यह पाबंदी हटेगी और इस काम को तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। पीछे से इस नाले का काफी काम हो चुका है लेकिन यह काम पूरा होने से पहले पॉल्यूशन के कारण कंस्ट्रक्शन के काम पर पाबंदी लग गई और यह काम भी बंद हो गया । जैसे ही कंस्ट्रक्शन के काम से पाबंदी हटेगी तो इसको फिर से शुरू कर जल्द बना दिया जाएगा।

AA News Youtube Link

Video

फिलहाल मंगोलपुरी के लोगों को इस पुलिया के बनने का इंतजार है देखने वाली बात होगी कि कंस्ट्रक्शन के कामों से पाबंदी हटने के बाद कितनी जल्दी यह पुलिया बन पाती है।

Written by admin