Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Breaking
News

दिल्ली में कूड़े के खात्मे के लिए आई ट्रोमल मशीने

· by admin0
3 min read
Bhalswa Dumping site North Delhi
Bhalswa Dumping site North Delhi

AA News
Bhalswa, Delhi

दिल्ली में सभी डंपिंग साइट्स पर कूड़े के बड़े बड़े पहाड़ बन गए है। भलस्वा डंपिंग साइट मुकरबा चौक के पास है जो बहुत ज्यादा पॉल्यूशन करता है। यहां 9 ट्रोमल मशीने आ गई है जिससे आशा जगी है इस कूड़े से कुछ छुटकारा मिलेगा।

Bhalswa Dumping site North Delhi
Bhalswa Dumping site North Delhi

ट्रोमल मशीन कूड़े में प्लास्टिक थैली खत्म करती है फिर बारीक कूड़ा डस्ट अलग करती है इसके बाद ये ट्रोमल मशीन तीसरा काम मोटे कूड़े को अलग कर रही है। तीनो मेटीरियल होंगे अलग अलग यूज। सांसद मनोज तिवारी व सांसद हंसराज हंस 21 नवम्बर को करेंगे उद्घाटन। फिलहाल मशीनों ने काम शुरू कर दिया है ।

Tromal machine . Bhalswa Dumping site North Delhi
Tromal machine . Bhalswa Dumping site North Delhi

दिल्ली में ऊंचे ऊंचे कूड़े के पहाड़ों के निष्पादन के लिए अब मशीनों की सहायता ली जा रही है दिल्ली के उत्तरी नगर निगम एरिया में मुकरबा चौक के पास डंपिंग साइट पर घोड़े का बड़ा पहाड़ दिखाई दे रहा है अब इस पहाड़ के खात्मे के लिए यहां पर 9 मशीनें लगाई गई है। प्रत्येक मशीन की कूड़े को फिल्टर करने की क्षमता 300 टन है ।

Bhalswa Dumping site North Delhi
Bhalswa Dumping site North Delhi

फिलहाल ये मशीन दिन रात चलकर 2700 टन कूड़े को फिल्टर कर रहे है । यह मशीन कूड़े को तीन तरह से फ़िल्टर करती है । पहली प्रक्रिया में कूड़े से निकलने वाली पॉलिथीन को जलाकर नष्ट कर देती है, दूसरी प्रक्रिया में बारीक (डस्ट ) कूड़े को अलग कर देती है और तीसरी प्रक्रिया में मलबा यानी मोटे कूड़ा अलग हो जाता है ।

स्थानीय निगम पार्षद ने बताया कि यहां पर 21 तारीख को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, उत्तरीपश्चिमी लोकसभा से सांसद हंसराज हंस आकर इन मशीनों का उद्घाटन करेंगे लेकिन फिलहाल अभी भी है मशीन काम कर रही हैं । भविष्य में यहां पर करीब 100 मशीन लगाने की योजना है । यदि यह सभी मशीनें लगातार काम करती रहेंगी तो 1 साल के अंदर यह खत्ता यहां से खत्म हो जाएगा। यदि 50 मशीनें यहां पर लगाई गई तो 2 साल में इस खत्ते को खत्म कर दिया जाएगा । मशीनों द्वारा खत्ते को अलग अलग तरीके से फिल्टर किया जा रहा है । पॉलिथीन को जलाकर कहीं और भेजा जाएगा, मोटे मलबे को भराव के लिए दिल्ली में अलग-अलग स्थानो भराव के लिए भेजा जाएगा, जबकि मशीनों से निकलने वाले बारिक कूड़े यानी डस्ट को सड़क बनाने के लिए प्रयोग किया जाएगा ।

Video

Video

कूड़े एक खत्ते में आग लगने जहरीला धुआं निकलने और बदबू की वजह से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । फिलहाल कूड़े का खत्ता खत्म होने से बुराड़ी, बादली, रोहिणी और आदर्श नगर चार विधानसभा के लोगों को बड़ी निजात मिलेगी । यह सरकार की अच्छी पहल है ।

Written by admin