Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
News

1 दिल्ली बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष के भाई बिल्लू मान आम आदमी पार्टी में शामिल| 2 दिल्ली के एक और स्कूल को 100 कमरे चार हॉल वाली चार मंजिला बिल्डिंग मिली| 3 दिल्ली में डीटीसी डिपो के लिए रोहिणी में मिली 12 एकड़ जमीन | 4 पेटीएम अधिकारी बनकर आम जनता के साथ ठगी करने वाले को ज़िला गुरुग्राम पुलिस कि साइबर क्राइम सेल ने किया क़ाबू | 5 दिल्ली के द्वारका मोड़ के पास पुलिस और बदमाशो की मुठभेड़

· by admin0
6 min read
BJP Leader Join AAP

1 दिल्ली बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष के भाई बिल्लू मान आम आदमी पार्टी में शामिल|

2 दिल्ली के एक और स्कूल को 100 कमरे चार हॉल वाली चार मंजिला बिल्डिंग मिली|

3 दिल्ली में डीटीसी डिपो के लिए रोहिणी में मिली 12 एकड़ जमीन |

4 पेटीएम अधिकारी बनकर आम जनता के साथ ठगी करने वाले को ज़िला गुरुग्राम पुलिस कि साइबर क्राइम सेल ने किया क़ाबू |

5 दिल्ली के द्वारका मोड़ के पास पुलिस और बदमाशो की मुठभेड़

न्यूज़ 1
दिल्ली बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष के भाई बिल्लू मान आम आदमी पार्टी में शामिल
नरेला विधानसभा की मासिक संगठन मीटिंग में अलीपुर क्षेत्र से बीजेपी के चर्चित चेहरे बिल्लू मान अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, बिल्लू मान, वार्ड 3 की निगम पार्षद निशा मान के देवर और दिल्ली में बीजेपी से किसान मोर्चे के अध्यक्ष मुकेश मान के छोटे भाई है, बिल्लू मान । गाँव बुढ़पुर की समाजसेविका सुमन पाल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी जॉइन की।
मीटिंग की अध्यक्षता वेगराज राणा ने की । वार्ड 3 के अध्यक्ष बलवान सिंह मान ओर विधायक शरद चौहान और नरेला संगठन मंत्री नगेंदर प्रजापति ने टोपी पहनाकर बिल्लू मान को पार्टी जॉइन करवाई, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुरेखा सुमन पाल और समर्थको को टोपी ओर मालाये पहनाकर पार्टी जॉइन करवाई गई ।

video .

https://www.youtube.com/watch?v=6Cx5CatYlaY

इस समय नरेला विधानसभा में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार जोरो पर है, विधानसभा संगठन मंत्री और अध्यक्ष , कॉर्डिनेटर, वार्ड अध्यक्ष हर वार्डो में मीटिंग करके 1500 कार्यकर्ता जोड़ चूके है।

न्यूज़ 2
दिल्ली के एक और स्कूल को 100 कमरे चार हॉल वाली चार मंजिला बिल्डिंग मिली
दिल्ली के भलस्वा के सर्वोदय विद्यालय को नई बिल्डिंग मिल गई. बादली विधानसभा में बुराड़ी के पास काठिया बाबा रोड़ पर भलस्वा का नया स्कूल बनकर तैयार हुआ जिसका उद्घाटन आज स्थानीय विधायक अजेश यादव और शिक्षा विभाग की अधिकारी ने किया. यहा पहले से एक एक स्कूल था जो दो पाली में लगता था साथ ही भलस्वा में एक स्कूल की बिल्डिंग जर्जर होने से उस जर्जर स्कूल के बच्चे भी ईसी स्कूल में बच्चे सिफ्ट कर दिए गये थे. कुल मिलाकर एक बिल्डिंग पर तीन स्कूलों का भार था. अब इसी बिल्डिंग के सामने नई चार मंजिला बिल्डिंग दिल्ली सरकार की तरफ से बनकर तैयार हो गई है. बिल्डिंग में सौ कमरे चार हॉल और चौसठ टॉयलेट बने है. आज बच्चे भी स्कूल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए पर अभी बिजली के काम में थोड़ा वक्त लगेगा उसके बाद ये बच्चे इस नई बिल्डिंग में क्लासे शुरू कर देंगे.

video

https://www.youtube.com/watch?v=9T_9-Ir9s_c

 

 

न्यूज़ 3
दिल्ली में डीटीसी डिपो के लिए रोहिणी में मिली 12 एकड़ जमीन

दिल्ली में DTC बसों की कमी के चलते पिछले जाई दिनो से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है . डीटीसी की बसों के कमी के कारण ओड इवन भी सिबार लागू नही हो सका. सरकार नई बसे नही खरीद पा रही थी इसमें दिक्कत ये थी की दिल्ली सरकार को DDA से जमीन डीटीसी डिपो के लिए नही मिल रही थी. इस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना था की उनके पास नयी बसों को खड़ा करने के लिए जगह नहीं है इसी लिए नयी बेस नहीं ली जा रही. सोमवार को डीटीसी टर्मिनल के लिए डीडीए ने दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग को करीब 12 एकड़ जमीन सौपी है … यह जमीन रोहिणी सेक्टर 37 में है जहा आने वाले समय में डीटीसी टर्मिनल और वर्कशॉप बनेगा जिससे लोगों को बसों की कमी के चलते हो रही परेशानी से राहत मिलेगी साथ ही दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री ने DDA से दूसरी जगह भी जमीन अलोट का अनुरोध किया है .

न्यूज़ 4
पेटीएम अधिकारी बनकर आम जनता के साथ ठगी करने वाले को ज़िला गुरुग्राम पुलिस कि साइबर क्राइम सेल ने किया क़ाबू।
• पेटीएम अधिकारी बनकर आम जनता के साथ ठगी करने वाले को ज़िला गुरुग्राम पुलिस कि साइबर क्राइम सेल ने किया क़ाबू।
• आरोपी को अदालत से छः दिन के पुलिस रीमांड पर लिया गया है। जिससे अभी और भी कई वारदातों का ख़ुलासा होने कि सम्भावना है।
• विस्तृत हालात इस प्रकार से हैं कि बीते वर्ष-2016 में एक महिला शिकायतकर्ता ने थाना सदर में एक शिकायत दर्ज करायी कि उसके सिटी बैंक अकाउंट से फ़्रॉड तरीक़े से ऑनलाइन 15,263/- Rs कि शॉपिंग कि ट्रैंज़ैक्शन हुई है।
• जिस पर थाना सदर में आरोपी के विरूध जालसाज़ी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
• मामला तकनीकी प्रक्रिया से सम्बन्धित होने के कारण अभियोग कि आगामी तफ़तीश साइबर क्राइम सेल को सौंपी गयी
• इसअभियोग में गहनता से जाँच करते हुए साइबर क्राइम को सफलता हासिल हुई है।

Fake Officer
         Online Fake Officer

• अभियोग में अनुसंधान के दौरान आरोपी रोहित निवासी लखिमपूर असम को कल दिनांक 20.11.2017 को गिरफ़्तार किया गया है।
• जिससे पूछताछ के दौरान आरोपी ने बतलाया कि वह लोगों को उनकी पेटीएम वालेट्ट के बारे में कि गयी शिकायतों के निवारण के लिए फ़र्ज़ी तरीक़े से पेटीएम अधिकारी बनकर उनके कार्ड से सम्बन्धित गुप्त जानकारी प्राप्त करके उनके कार्ड व वालेट्ट से ऑनलाइन शॉपिंग करके उनको चूना लगाता था।
• आरोपी को आज पेश अदालत करके छः दिन के पुलिस रीमांड पर लिया गया है।

न्यूज़ 5
दिल्ली के द्वारका मोड़ के पास पुलिस और बदमाशो की मुठभेड़
दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके के मंसाराम पार्क की एक बिल्डिंग में अचानक गोलियों की आवाज़ आने से आसपास के लोगो मे दहशत फैल गयी दरअसल दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस की जॉइंट टीम और बदमाशो के बीच इस बिल्डिंग में मुठभेड़। हो रही थी. दरअसल बदमाशो पर फायरिंग कर रहे है जो इसी बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 204 से पुलिसवालों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे है । जब ये एनकाउंटर चल रहा था तभी पुलिस की टीम ने 5 बदमाशो को काबू कर लिया और पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी। इस एनकाउंटर में बदमाशों का एक साथी बंदूक के साथ बिल्डिंग के पीछे पेड़ के सहारे भागने में कामयाब हो गया जो पिछली गली के एक मकान में घुसा और वहां टंगा एक कपड़ा लेकर बंदूक को ढककर गली के रास्ते होता हुआ एक मकान में घुस गया। उस बदमाश ने छत पर जाने की कोशिश की लेकिन वहां ताला लगा होने के कारण उसे तोड़ने लगा पर नाकामयाब होकर वापस नीचे आ गया जहां उसका आमना सामना मकान मालिक से हो गया पर वो तेज़ी से वहां से निकल गया।लेकिन उसकी ये गतिविधि पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिसमे कपड़े से ढकी उसकी बड़ी बंदूक भी साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल 5 बदमाश दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है और फरार बदमाश की सरगर्मी से तलाश की जा रही है चूंकि उसके पास खतरनाक हथियार मौजूद है इसलिए पुलिस भी पूरी सावधानी बरत रही है क्योंकि ये इलाका घनी आबादी वाला रिहायशी इलाका है।

video

https://www.youtube.com/watch?v=LzrNIumHGaI

..Video

 

Written by admin