• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

तिमारपुर विधानसभा में AAP Govt. पर आरोप

by Editor
June 15, 2019
in News
0
Kaptan Singh Congress Leader

Kaptan Singh Congress Leader

0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
Wajirabad New Delhi

दिल्ली की तिमारपुर विधानसभा में 52 करोड़ की लागत के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप आम आदमी पार्टी की सरकार पर कांग्रेस की निगम पार्षद अमर लता सांगवान एवं उनके पति कांग्रेसी नेता कप्तान सिंह सांगवान ने लगाये। कप्तान सिंह सांगवान ने कहा कि तिमारपुर विधानसभा के वजीराबाद एरिया में करीब 52 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज का काम किया जा रहा है लेकिन उसमें काफी बड़ा भ्रष्टाचार है। इन सीवरेज में नालियों का पानी और घर के बाथरूम और रसोई में यूज होने वाला पानी नहीं जाएगा । उसके लिए नालिया अलग रहेगी कप्तान सिंह का आरोप है कि जब नालियां अलग से रहेगी ऐसे सिस्टम ऐसे सीवरेज की फिर जरूरत ही क्या है ? उसमें पांच से 4 करोड रुपए की लागत बढ़ाकर ऐसा काम किया जाए जिसमें नालियों की जरूरत ना रहे सारा काम सीवरेज से हो पूरा हो। आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार करोड़ों रुपए अनऑथराइज्ड कॉलोनीयो में इस तरह के सीवरेज सिस्टम पर खराब कर रही है। इस सीवरेज सिस्टम में टॉयलेट के टैंक का ओवरफ्लो पानी ही जाएगा नालियों का पानी नहीं जाने के कारण गलियों में वही टूटी नालियां, कीचड़ और समस्या ज्यो की त्यों रहेगी।

Kaptan Singh Congress Leader
Kaptan Singh Congress Leader and Amarlata Sangwan

आरोप है कि कहीं ना कहीं अपनी हिस्सेदारी तय करके इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाली कंपनी के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी की सरकार बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दे रही है। कप्तान सिंह ने आरोप लगाया कि यदि यही काम करना था तो साढ़े चार साल से ज्यादा का वक्त बीत गया अब तक क्यों नहीं किया। अब अंतिम 4 से 5 महीने में जल्दबाजी में सड़कों को तोड़ा जा रहा है। गलियों को तोड़ा जा रहा है साथ ही आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड नगर निगम में रोड कटिंग का पैसा पिछले 4 साल में इस प्रोजेक्ट का जमा नहीं करवा रहा। बार-बार कहने के बावजूद भी रोड तो दिल्ली जल बोर्ड द्वारा तोड़ दिए गए लेकिन उस रोड को कौन बनाएगा या उसका पैसा निगम में कौन जमा करवाएगा काफी संख्या में नोटिस देने के बावजूद भी इसका जवाब दिल्ली सरकार के जल बोर्ड ने नहीं दिया है ।

कप्तान सिंह ने कहा कि कहीं न कहीं काफी बड़ा भ्रष्टाचार है जिसको दिल्ली सरकार अंजाम दे रही है और इसकी जांच की मांग की साथ ही कहा कि यह सीवरेज सिस्टम का तरीका भी बिल्कुल गलत है क्योंकि सीवरेज सिस्टम का पानी कोरोनेशन पार्क के पास बन रहे ट्रीटमेंट प्लांट में जाना है क्योंकि सीवर का गंदा पानी यमुना में नहीं डाल सकते इसलिए इस पानी को बुराड़ी ग्राउंड के पास कोरोनेशन पार्क में बने ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाना होगा । उसे ले जाने में कई साल और लग जाएंगे इसलिए यह प्रोजेक्ट जनता के साथ छलावा है । अब देखने वाली बात होगी कि ईमानदारी का दावा करने वाली सरकार इसका हिसाब जनता को देगी या नही ।

Editor

Editor

Next Post
Hardeep Puri & Hansraj Hans

हँसराज हंस ने वोटर्स का दिल जीतना किया शुरू

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.