Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
News

दिल्ली में टीलु और गोगी गैंग में गैंगवार मोनु मान का मर्डर

· by admin1
2 min read
Teelu Gogi Gangwar monu man murder
Teelu Gogi Gangwar monu man murder

Teelu Gogi Gangwar monu man murder

AA News
पीतमपुरा, नई दिल्ली
वीडियो देखें
https://youtu.be/4qgF5UrtHQs
वीडियो

दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर दिन दहाड़े हुई गैंगवार में हत्या। गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा नार्थ वेस्ट दिल्ली का पीतम पूरा इलाका।
कुख्यात टिल्लू गैंग और गोगी गिरोह में हुई गैंगवार। गैंगवार में मोनू मान नाम के युवक की गोलियाँ मारकर हत्या। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हुए फरार, पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी। कई राउंड चली गोलियाँ।
रोहिणी कोर्ट के अपोजिट हुई वारदात।

देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम और गैंगवार कम होने का नाम नहीं ले रहा है आज शुक्रवार दोपहर रोहिणी कोर्ट के ऑपोजिट पीतमपुरा इलाके में मोनू मान नाम के इस युवक की गोलियां मारकर हत्या की गई है दरअसल मोनू मान नाम का यह युवक रोहिणी कोर्ट की तरफ से पीतमपुरा की तरफ सड़क पार करके अमृतसरी नान खाने के लिए आया था तभी वहां पर मोनु मान के ऑपोजिट गैंग के पांच से छह लोग मोनू को दिखाई दिए मोनू और उसका दोस्त दो ही लोग थे। दूसरे गैंग के कई लोग देखकर मोनू वहां से तुरंत भागने लगा जैसे ही दूसरी गैंग के पांच से छह लोगों की नजर मोनू पर पड़ी तो मोनू पर करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई। कई गोलियां मोनू के सिर में लगी और मोनू की मौके पर ही मौत हो गई और सभी हमलावर मौके से फरार हो गये।

Teelu Gogi Gangwar monu man murder
Teelu Gogi Gangwar monu man murder

मौर्या इन्क्लेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अभी दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन इसमें आशंका है कि यह सब गैंगवार के चलते हुआ है बाइस साल का मोनू मान अलीपुर का रहने वाला है और यहां पर टिल्लू गैंग और गोगी गैंग में कई बार गैंगवार हो चुका है और कई बार दोनों तरफ से कई लोगों की जानें जा चुकी है और आज भी आशंका है किसी-किसी गंगवार के चलते हत्या हुई है। गोलीबारी में पास में पान बेच रहे एक शख्स को भी गोली लगी है जिसकी हालत गम्भीर है फिलहाल दिल्ली पुलिस हमलावरों की तलास में जुटी है ।

Written by admin