• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

स्वरूप विहार खसरा नम्बर 1309 ग्राम सभा के नाम से नोटिश के बाद कोहराम

by Editor
June 27, 2018
in News
0
Swarup Nagar Khasara No 1309

Swarup Nagar Khasara No 1309

0
SHARES
51
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
Swarup Vihar Burari

स्वरूप विहार में दहशत

वीडियो

..
बुराड़ी खसरा नम्बर 1309 का बड़ा विवाद

वीडियो

…
अनिल अत्तरी ।

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के नत्थूपुरा के पास स्वरूप विहार कॉलोनी के 100 से ज्यादा घरों के डेमोलेशन के नोटिस SDM द्वारा चिपकवाए गए । इन लोगों को 29 जून तक का टाइम मकानों को हटाने के लिए दिया गया है उसके बाद होगा डेमोलेशन। खास बात यह है कि ये मकान 1980 से 1990 के बीच के दौरान के भी बने हुए हैं और कॉलोनी का 95% से ज्यादा हिस्सा बस चुका है और काफी पुराना बना हुआ है । चार – चार मंजिल भी मकान बने हुए हैं।
इन लोगों को न्यायालय की तरफ से नोटिस आया है कि यह जमीन ग्राम सभा की है। फिलहाल जब इस तरह की कॉलोनी बसाई जाती है उस वक्त ने रेवेन्यू विभाग देखता नही लेकिन जब कालोनियां बस जाती है और गरीब लोग मकान बना लेते हैं और करीब 10 से 15 साल हो चुके होते हैं तब डेमोलेशन के लिए यहां तैयारियां शुरू हो जाती है और इन लोगों का आशियाना छीन लिया जाता है। जरूरत है इस तरह की अवैध कॉलोनियाँ या तो बसने से पहले रोकी जाए या कोई नियम कानून बनाकर उस दायरे में इन कालोनियों का निर्माण कराएं जिससे बाद में कोई दिक्कत न हो। फिलहाल यहां पर सैकड़ों घरों के ये डेमोलेशन के नोटिस चिपकाए गए हैं और इसके बाद दूसरे खसरा नंबर पर यह कार्रवाई आगे बढ़ेगी जिससे पूरे एरिया में दहशत का माहौल है।

दिल्ली में जो कालोनियां बसी है उनमें कई तरह की ग्राम सभा होती है और कई जगह ग्राम सभा की जमीन को भू माफिया बेचकर गायब हो चुके है। अब कोर्ट का आदेश है कि दिल्ली में ग्राम सभा की जमीन पूरी दिल्ली में खाली करवाई जाए। अब दिल्ली में जगह जगह ग्राम सभा की जमीन पर बसे हजारो लोगो मे दहशत का माहौल है। अब जिसका भी मकान ग्राम सभा की जमीन में है उन्हें शायद ही चैन की नींद आएगी। ये है दिल्ली के स्वरूप नगर थाना एरिया की स्वरूप विहार कॉलोनी यहां एसडीएम के नोटिस के बाद आशियाना छीन जाने का मंडरा रहा खतरा। बुराड़ी विधानसभा की इस कालोनी स्वरूप विहार में बने मकानों को खाली करने का निर्देश दिया गया है ।

Swarup Nagar Khasara No 1309
Swarup Nagar Khasara No 1309

अलीपुर एसडीएम के नोटिस के बाद बुराड़ी इलाके के स्वरूप विहार कालोनी में रहने वाले लोगों के सिर से आशियाना छीन जाने का संकट मंडराने लगा है और सैकड़ो लोग मायुष है। नोटिस के अनुसार लोगों को 15 दिनों के अंदर खसरा नंबर 1309 के कुल रकवा 4 बीघा 16 विस्वा पर बने मकानों को खाली करने का निर्देश दिया गया है। नोटिस की यह अवधि 30 जून को समाप्त होेने वाली है। नोटिस में उक्त खसरा नंबर को ग्राम सभा की जमीन बताई गई है और इस पर बने निर्माण को हटाकर जमीन को खाली करने को कहा गया है, जिससे राजस्व विभाग इस जमीन को कब्जे में ले सके। ऐसे में स्वरूप विहार के लोगों के सामने मुश्किल हालात खड़े हो गए हैं और उन्हें बेघर होने का डर सताने लगा है। स्वरूप विहार में मौजूदा समय करीब छह हजार मतदाता हैं। इस लिहाज से देखें तो कालोनी में करीब दस हजार की आबादी रहती हैं। लोगों ने यहां 1986 से 1990 के बीच स्थानीय भूधर से प्लाट खरीदा था और वर्तमान समय में यहां डेढ़ सौ से दो सौ मकान बने हुए हैं। इनमें कई मकान तो चार मंजिल के हैं।
यहां सरकार की ओर से बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य सुविधाएं भी सालों पूर्व बहाल की जा चुकी हैं। लेकिन 15 दिन पूर्व ही पूरी कालोनी में लोगों के मकानों, सार्वजनिक जगहों आदि पर अलीपुर एसडीएम व तहसीलदार की ओर से कालोनी की जमीन को ग्राम सभा करार देते हुए नोटिस चिपका दिए गए हैं। नोटिस की मियाद जैसे जैसे नजदीक आ रही है, लोगों की बैचेनी भी बढ़ती जा रही है। कालोनी के लोग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मिलकर समस्या के समाधान की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा अब तक कुछ नहीं मिला है।

लोगो का कहना है कि कालोनी को शीला दीक्षित के कार्य काल में सरकार की ओर से प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया जा चुका है। कालोनी का नक्शा भी पास हो चुका है। लेकिन अब जमीन को ग्राम सभा की बताकर लोगों को घरों को खाली करने को कह दिया गया है।

एसडीएम के नोटिस के विरोध में स्थानीय आरडब्ल्यूए अब सक्षम न्यायालय में जाने की तैयारी कर रहे हैं। ताकि लोगों के आशियाने को सुरक्षित बचाया जा सके। लोगों के सामने कोर्ट में जाने के सिवा अब कोई चारा नहीं बचा है। कालोनी के मकानों को तोड़ा गया तो इसका हर कीमत पर विरोध भी लोग करेंगे ।
अनिल अत्री दिल्ली ।

।।

Tags: Gram sabha burarigram sabha DCM Colonyग्राम सभा स्वरूप विहार नत्थूपुरा
Editor

Editor

Next Post
FIR on a Inspector

दिल्ली पुलिस का थानेदार पुलिस टीम की जगह ले गया गर्ल फ्रेंड को गोवा

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.