Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
News

सक्रिय है स्वरूप नगर में भांति भांति के चोर

· by admin0
3 min read
Swarup Nagar Delhi
Swarup Nagar Delhi

AA News
स्वरूप नगर, नई दिल्ली

इस वीडियो में देखे गाड़ियों की हालत
वीडियो
https://youtu.be/H11SuELwDWI
वीडियो

सावधान दिल्ली में गाड़ियां चुराने वाले ही नहीं बल्कि गाड़ियों के टायर चुराने वाले चोर भी सक्रिय है । बीती रात नॉर्थ- वेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर में एक कार के टायर तक चोर चूरा ले गए साथ ही यहां पर कई गाड़ियों की बैटरियां और ACM चोरी होना आम बात हो चुकी है। स्वरूप नगर की सिंधी कॉलोनी गली नंबर 9 में पिछले कई दिन से गाड़ियों के टायर और एसेसरीज चोरी हो रही है । पहले DCM कॉलोनी में भी ऐसी की घटनाये हुई है । बीती रात स्वरूप नगर की इस गली में एक कार के टायर तक चोर चुरा ले गए। साथ ही यहां पर कई गाड़ियों की बैटरियां और ACM चोरी होना आम बात हो चुकी है। स्वरूप नगर की सिंधी कॉलोनी गली नंबर 9 में पिछले कई दिन से गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स चोरी होने जारी है। अब यहां अपने घरों के आगे गाड़ी खड़ी करने वाले लोगों में दहशत है और चोरों का गिरोह सक्रिय है। ACM की कीमत हजारों में होती है अधिकतर चोर गाड़ियों के ACM को ही निशाना बनाते हैं। साथ ही कई गाड़ियों की बैटरियां , स्टीरियो और यहां तक कि चोर गाड़ियों के नीचे जैक लगाकर उसके बाद इंट आदि लगाकर गाड़ियों के टायर तक खोल ले गए । यह देखिए सेंट्रो गाड़ी सेंट्रो गाड़ी का टायर बीती रात ही चोर चोरी कर ले गए हैं साथ में इस कार स्टीरियो भी चुरा ले गए। इसके आस पास खड़ी दूसरी दो गाड़ियों की एसेसरीज पर भी चोरों ने अपना हाथ साफ किया। इन चोरों के आतंक से यहां के लोग काफी डरे और सहमें हुए हैं और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं

Swarup Nagar Delhi
Swarup Nagar Delhi

सूत्रों की माने तो बीती रात पुलिस ने गश्त के दौरान एक चोर को इस गली में देखा और पुलिस पीछे भागी तो एक पुलिसकर्मी को भी हल्की चोट आई है और एक चोर को मौके से दबोच लिया गया । उस चोर को पकड़ कर पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि उसके साथ और कौन-कौन चोर शामिल थे और कहां पर यह इस तरह के सामान को बेचते थे। फिलहाल उस शख्स को हिरासत में लिया गया है अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस पूरे गिरोह को दबोच पाती है या नहीं और पहले जिन गाड़ियों से जो चोरियां हुई है उनकी भी रिकवरी हो पाती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी क्योंकि यह सिलसिला आज से नहीं बल्कि पिछले कुछ सालों से लगातार इस तरह के गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स का चोरी का सिलसिला पूरी नॉर्दन रेंज में जारी है ।

Written by admin