सन्नी लियोनी ने फ़िल्म में अपना Mob No बताया Controversy over phone numbers in film Arjun Patiala
AA News
Pitampura Delhi
Report : Anil Kumar
…
फ़िल्म में सन्नी लियोनी ने पुलिस अधिकारी को अपना मोबाइल नम्बर बताया वो फ़िल्म का सीन था पर जो नम्बर सन्नी लियोनी से अपना बताकर बोला गया वो दिल्ली के एक युवक का निकला । जैसे ही फ़िल्म रिलीज हुई तो इस युवक के फोन पर लोगों के फोन आने लगे । लोग सन्नी लियोनी का नम्बर समझकर ट्राय कर रहे है और बाद में युवक को भद्दी भद्दी बाते भी बोलते है आखिरकार ये युवक पुलिस के शरण मे आया है.
Video
https://youtu.be/MYHLcDrdgOo
फ़िल्म में सन्नी लियोनी ने पुलिस अधिकारी को अपना मोबाइल नम्बर बताया वो फ़िल्म का सीन था पर जो नम्बर सन्नी लियोनी से अपना बताकर बोला गया वो दिल्ली के एक युवक का निकला । जैसे ही फ़िल्म रिलीज हुई तो इस युवक के फोन पर लोगों के फोन आने लगे । लोग सन्नी लियोनी का नम्बर समझकर ट्राय कर रहे है और बाद में युवक को भद्दी भद्दी बाते भी बोलते है आखिरकार ये युवक पुलिस के शरण मे आया है ।
दिल्ली के पीतमपुरा में रहने वाले पुनीत अग्रवाल नाम के युवक ने अर्जुन पटियाला फिल्म के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी है …. क्योंकि जब से ये मूवी आई है उसके बाद से ही लोग इस युवक को सनी लियोन समझ कर फोन कर कर के परेशान कर रहे …हाल ही में अर्जुन पटियाला नाम से एक पंजाबी मूवी रिलीज हुई है जिसमें में अभिनेत्री सन्नी लियॉन ने जिस फोन नंबर को बोलकर बताया दरअसल वह दिल्ली के रहने एक युवक का मोबाइल नम्बर है …
अभिनेत्री के अनेक दीवाने इसी नंबर पर फोन करके अश्लील और भद्दी टिप्पणियां कर रहे हैं… 26 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेत्री सन्नी लियोनी फिल्म के एक सीन में वह पुलिस अफसर का रोल कर रहे दिलजीत को अपना टेलिफोन नंबर बतलाती हैं..यह नंबर असल जिंदगी में पीतमपुरा दिल्ली के रहने वाले पुनीत अग्रवाल का है…जिस दिन से फिल्म प्रदर्शित हुई है उसी दिन से पुनीत अग्रवाल के पास सन्नी लियोनी के दीवाने लोगों के फोन और मैसेज लगातार आ रहे हैं…

पिछले 3 दिनों से पुनीत के पास सनी लियोन से बात कराने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैकड़ों फोन आ चुके हैं कहो तो फोन पर अभद्रता और अश्लील बातें तक बोल देते हैं जिससे पुनीत पूरी तरीके से परेशान हो चुके इस मामले से निपटने के लिए पुलिस से सहायता की मांग की है… इस सिलसिले में उसने मौर्या एंक्लेव थाने में लिखित शिकायत दी है…शिकायत में फिल्म के निर्माताओं टी सीरीज , निर्देशक रोहित जुगराज व अभिनेत्री सन्नी लियोनी के खिलाफ बिना अनुमति के उसके मोबाईल फोन का नंबर फिल्म में बुलवाने पर कार्रवाई की मांग भी की गई है… साथ ही उनका कहना है कि वह इस मामले को कोर्ट में ही लेकर जाएंगे…
फ़िल्म के छोटे से एक सीन ने दिल्ली के पीतमपुरा में रहने वाले पुनीत अग्रवाल कि जिंदगी में बड़ी परेशानी लाकर खड़ा कर दी है जिससे वह जल्द से जल्द छुटकारा चाहते हैं इस समस्या का समाधान कैसे होगा और क्या शिकायत के बाद उनसे उस सीन को डिलीट किया जाएगा यह देखना वाकई दिलचस्प होगा…
