Skip to content
Wednesday, October 7, 2026
Breaking
News

सुल्तानपुरी जलेबी चौक पर जलाए पुतले

· by admin0
2 min read
Sultanpuri Jalebi Chowk
Sultanpuri Jalebi Chowk

AA News
सुल्तानपुरी, नई दिल्ली

सुल्तानपुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक जयकिशन ने आज सुल्तानपुरी के जलेबी चौक के पास पुतला दहन और प्रोटेस्ट किया। यह पुतला दहन और प्रोटेस्ट आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र सरकार दोनों के खिलाफ था। दिल्ली के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री दोनों के पुतले कांग्रेस के पूर्व विधायक ने जलाये।

Sultanpuri Jalebi Chowk
Sultanpuri Jalebi Chowk
Sultanpuri Jalebi Chowk
Sultanpuri Jalebi Chowk

दरअसल पूर्व विधायक का आरोप है कि सुल्तानपुरी में पार्कों की संख्या पहले ही कम है और जलेबी चौक के पास बहुत बड़ा इंदिरा गांधी पार्क बना हुआ है काफी पुराना पार्क है कुछ गरीब लोग भी झुग्गी झोपड़ी बनाकर उस पार्क में गुजर बसर कर रहे है , लेकिन जय किशन का आरोप है कि यहां कुछ सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से प्लॉटिंग की जा रही है और पार्क की जगह कुछ लोग बिल्डिंग खड़ा करना चाह रहे हैं। बच्चों के खेलने का पार्क नहीं रहेगा , बुजुर्गों के टहलने का पार्क नहीं रहेगा इससे इंसानों का दम घुट जाएगा यह आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक जयकिशन ने कहा कि यदि बुधवार तक यहां पार्क में किसी दूसरे निर्माण की कार्यवाही नहीं रोकी गई तो बुधवार को वो खुद बुलडोजर लेकर उसके अंदर किये जा रहे निर्माण का डेमोलेशन खुद करेंगे और इसके साथ वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे । इनका कहना है ये अनशन करेंगे जब तक पार्क जनता को पूरी तरह से पहले की तरह ने सोप दिया जाए तब तक वह जल ग्रहण नहीं करेंगे यह दावा है पूर्व विधायक जयकिशन का ।

Sultanpuri Jalebi Chowk
Sultanpuri Jalebi Chowk

दरअसल जय किशन ने पूरे दल बल के साथ आज प्रोटेस्ट किया पुतला दहन किया केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों के खिलाफ नारेबाजी की और अपने गुस्से गुस्से का इजहार किया अब देखने वाली बात होगी कि बुधवार को जय किशन क्या कदम उठाते हैं।

दिल्ली की छोटी छोटी खबरों के लिए इस पोर्टल पर विजिट करें ।

धन्यवाद ।

Written by admin