Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

समयपुर बादली में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की

· by admin0
2 min read
Sonu
Sonu

AA News
Samaypur Badali

बाहरी–उत्तरी दिल्ली के समय पुर बादली एरिया में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । पत्नी का प्रेमी छत से उतर कर आया और पत्नी और प्रेमी ने मिलकर नायलॉन की रस्सी से गला दबाकर पति की हत्या कर दी और सुबह किया रोने का ड्रामा और कहा कि कोई हत्या कर चला गया।

दरअसल पुलिस को बीते कल 9 सितंबर को सुबह 7:09 पर कॉल मिली की उसके भाई की हत्या कर दी गई है । कॉल करने वाली 24 साल के सोनू की बहन थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की । सोनू के गले पर रस्सी से दबाए हुए निशान थे । सोनू उस रात अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ ऊपर कमरे में सोया हुआ था और 12:00 बजे सोने के लिए गया था। सोनू की पत्नी के पास के ही एक लड़के सागर उर्फ बलवा से अवैध संबंध थे और दोनों भाग जाना चाहते थे । ये दोनों सोनू को अपने बीच के रास्ते से हटाना चाहते थे।

Sonu
Sonu

इसी के लिए उन्होंने 8 और 9 सितंबर के बीच की रात को करीब 3:00 बजे सोनू की हत्या कर दी। सागर पास की छतों से उतरकर आया और एक रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी । पुलिस ने इस मामले में सागर और मृतक सोनू की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही उस रस्सी को भी बरामद कर लिया है जिसकी जिससे गला दबाकर हत्या की गई थी।

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस प्रेमी और प्रेमिका को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है और कानून से सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास कर रही है।

Written by admin