Skip to content
Sunday, November 1, 2026
Breaking
News

दिल्ली में युवक पर एसिड से हमला

· by admin0
2 min read
BJRM Hospital
BJRM Hospital

AA News

दिल्ली के शालीमार बाग क्षेत्र में DD मॉल के पास बैंक से लौट रहे एक युवक पर स्कूटी सवार ने अचानक से एसिड फेंक दिया और हमलावर फरार हो गया।

एसिड से हमला करने वाला कौन था अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित का शक पड़ोस के ही एक शख्स पर है। पीड़ित का कहना है कि एसिड से उसके ऊपर यह तीसरी बार हमला है। गनीमत रही कि एसिड चेहरे पर नहीं गिरा एक हाथ पर गिरा जिससे उसका पूरा हाथ जल गया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी गाड़ी का भी पूरा हिस्सा जल गया जिस पर एसिड गिरा।
घायल का नाम दीपांशु है। दीपांशु का कहना है कि वह अपनी कार का शीशा बंद कर रहा था, अधिकतर कार का शीशा बंद हो चुका था जिस दौरान एसिड डाला गया। इसलिए उसका शरीर का बाकी हिस्सा बच गया और हाथ पर ही एसिड गिरा जिससे उसका हाथ जल गया।

इनका कहना है कि इनके ऊपर दो बार पहले भी एसिड से हमला किया गया था और एक बार कि इनके पास फुटेज का दावा भी किया जा रहा है जिसमें पड़ोसी एक शख्स दिखाई दिया था।
आज के एसिड हमले की दिल्ली पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। यह मामला प्रॉपर्टी विवाद का भी हो सकता है या कोई दूसरी वजह है यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
फिलहाल शालीमार बाग थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घायल का बाबू जगजीवन राम अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है।

Written by admin