Skip to content
Friday, November 6, 2026
Breaking
News

“सबका आसरा” का रोहिणी में मैगा हैल्थ कैम्प।

· by admin3
2 min read
Sabka Aasra Health Camp Rohini
Sabka Aasra Health Camp Rohini

AA News
रोहिणी, नई दिल्ली।

वीडियो
https://youtu.be/UOWuqLJHRoM
वीडियो

सामाजिक संस्था सबका आसरा द्वारा मेगा हेल्थ कैम्प का भव्य आयोजन किया गया। दिल्ली के हिमालय पब्लिक स्कूल रोहिणी में सामाजिक संस्था “सबका आसरा” द्वारा इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इसमें सैंकड़ों लोगो ने इसका लाभ लिया। जांच में मेदांता अस्पताल एवं सरोज अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरस की टीम ने भाग लेकर विभिन्न प्रकार की बीमारियों के जांच कर उचित सलाह भी दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संघ के वरिष्ठ प्रचारक संजय भाई जोशी रहे। इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ शरीर होगा तभी स्वास्थ्य दिमाग होगा और स्वास्थ विचार आयेगा। कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के सभी लोग पिछले एक महीने से लगे हुए थे जिसके बाद आज ये स्वास्थ्य शिविर सफलता पूर्वक लगाया जा सका।

Sabka Aasra Health Camp Rohini
Sabka Aasra Health Camp Rohini

कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुच कर निशुल्क जांच शिविर का फायदा ले सके इसके लिए पूरी टीम ने अलग अलग माध्यम से प्रचार भी किया जिसके फलस्वरूप 300 से ज्यादा लोगों ने आज रोहिणी में स्वास्थ्य जांच कराई।
कई बार लोग समय अभाव या आलस के कारण हेल्थ चेकअप तब तक नही करवाते जब तक बीमार नही पड़ जाते उसके बाद शरीर पूरी तरह स्वस्थ नही हो पाता । इसलिये जब आसपास ऐसा कैम्प लगता है तो लोग जब चेकअप करवाते है तो कई बार कई लोगो की बड़ी बीमारी भी पकड़ में आ जाती है इसलिए ऐसे कैम्पो का काफी महत्व है। जरूरत है ऐसे कैम्पो की संख्या बढ़ाई जाए और दूसरे संगठन भी इस तरह के कैम्प आयोजित करें । साथ ही आपसे अनुरोध है आप डबल ए न्यूज़ को सब्सक्राइब जरूर करें । डबल ए न्यूज़ ।

Written by admin