Skip to content
Tuesday, October 6, 2026
Breaking
News

रोहिणी जिला डाकघर में चौकीदार की हत्या कर लूट

· by admin0
2 min read
Rohini Sec 7
Rohini Sec 7

https://youtu.be/ZKw2nAIkB0s

रोहिणी जिला डाकघर में चौकीदार की हत्या कर लूट

AA News
रोहिणी , नई दिल्ली

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर सात के जिला डाकखाने में गार्ड की हत्या कर लूटपाट। सुबह की डाक आने पर चला पता। गार्ड के हाथ-पांव बंधे, मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ और सिर पर चोट मार कर हत्या। डाकखाने के अंदर से CCTV की हार्ड डिस्क समेत कुछ अन्य चीजें लूटी गई और डाकखाने का लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे लुटेरे डाकखाने में कितने की लूट हुई यह अधिकारियों के पहुंचने पर ही साफ हो पाएगा लेकिन गार्ड की बेरहमी की हत्या से पूरे इलाके में दहशत है ।

Rohini Sec 7
Rohini Sec 7

रोहिणी नॉर्थ थाने से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर रोहिणी सेक्टर 7 में जिला डाकघर है यहां पर लाखों की रकम लॉकर्स में मौजूद रहती है। बीती रात यहां ड्यूटी पर चौकीदार सुशील कुमार मौजूद थे। आज सुबह जब पहली डाक आई तो पाया कि सुशील कुमार के हाथ पांव बंधे हुए हैं मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ है और सिर पर किसी भारी चीज से चोट मारकर उनकी हत्या की गई है। डाकखाने के अंदर कुछ लूटपाट भी की गई है लेकिन कितने की लूट हुई यह सब कर्मचारियों और अधिकारियों की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा फिलहाल दिल्ली पुलिस और क्राइम टीम मौके पर आई है।

वीडियो

 

लुटेरे चौकीदार की हत्या के बाद साथ में कुछ हार्ड डिस्क भी लेकर गए हैं और कैश कितना चुराया है यह तो जांच के बाद साफ हो पाएगा। साथ ही यह अभी तक साफ नहीं कि लुटेरों का मकसद कोई हार्ड डिस्क चुराना कोई किसी तरह का सबूत मिटाना ही था यह लुटेरे कैश लूटने के इरादे से ही आए थे। फिलहाल दिल्ली पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। मृतक सुशील कुमार की उम्र साठ साल है जो अगले महीने फरवरी में ही रिटायर होने थे लेकिन उससे पहले इन लुटेरों ने सुशील कुमार की जिंदगी ही छीन ली। चौकीदार पास के ही नाहरपुर गांव के रहने वाले थे । दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में ये दूसरे सीनियर सिटीजन की हत्या की घटना है । फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्यारो का अभी तक सुराग नही लग पाया है ।

Written by admin