अमन विहार में लड़के की चाकुओ से गोदकर हत्या
AA News
Aman Vihar
दिल्ली के अमन विहार एरिया में 19 साल के लड़के की चाकुओं से गोदकर हत्या। दो हत्या आरोपी गिरफ्तार बाकियों की तलाश जारी।
दरअसल 19 साल का ऋषभ उर्फ जर्मन अमन विहार एरिया का रहने वाला था और दीपावली की शाम कुछ लड़कों के साथ उसका झगड़ा हुआ और ऋषभ ने एक लड़के को थप्पड़ मार दिया। उस लड़के ने थप्पड़ का बदला ऋषभ को चाकुओं से गोद कर लिया।

दिपावली की देर शाम ऋषभ जब अपनी बहन के घर से वापस अपने घर की तरफ आ रहा था उसी दौरान आरोपी लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऋषभ पर चाकुओं से हमला कर दिया। ऋषभ को तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया लेकिन जब तक ऋषभ की मौत हो चुकी थी।
अमन विहार थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकियों की तलाश जारी है ।