Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

घर घर राशन पहुँचाने के लिये आ गई ‘अन्नपूर्णा’ मशीन, एटीएम से निकलेगा राशन

· by admin0
2 min read
Rashan ATM
Rashan ATM Annapurna

AA News
रिपोर्ट : नसीम अहमद , अनिल अत्री

दिल्ली सरकार के डोर स्टेप राशन डिलीवरी का लक्ष्य अब बेहद आसानी से साकार हो सकता है । शुक्रवार को दिल्ली सरकार में उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास पर एक ऑटोमेटिक राशन वेंडिंग मशीन को प्रदर्शित किया गया जो बिलकुल एक एटीएम की तर्ज पर काम करती है।

Rashan ATM
Rashan ATM Annapurna

इस मशीन की खासियत ये है की ये आपके फिंगर प्रिंट या आधार कार्ड से भी लिंक की जा सकती है। एक बार में यह उतना ही राशन निकालेगी जितना इसको कमांड दिया जाएगा लेकिन कोटे से ज्यादा नहीं। इस मशीन के जरिये राशन बँटवारे में होने वाली गड़बड़ियाँ और दिक्कतें भी दूर की जा सकेंगी।

डोर स्टेप डिलीवरी के लिये इस मशीन को टेम्पो या किसी भी मालवाहक गाड़ी से जोड़ा जा सकता है जिसके बाद ये जहाँ चाहे पहुंचाई जा सकेगी और उस इलाके में लोगों को घर तक राशन पहुँच जाएगा।

Rashan ATM
Rashan ATM

दिल्ली के उद्योग मंत्री ने इस मशीन की प्रसंशा की और इसके प्रदर्शन के दौरान चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रभारी पंकज गुप्ता ने भी माना की इस तकनीक के जरिये न केवल राशन बँटवारे में होने वाली गड़बड़ियों को रोका जा सकता है बल्कि ये बेहद सुविधाजनक भी होगा। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए इस मशीन की निर्माता कंपनी एवरलास्ट ने इसे सोलर एनर्जी और बिजली से चार्ज होने वाली बैट्री से चलाने का प्रस्ताव रखा है।

ये मशीन न केवल राशन बँटवारे की पूरी जानकारी सुरक्षित रखेगी बल्कि सन्देश के माध्यम से राशन कार्ड होल्डर के मोबाइल तक भी इसका पूरा विवरण पहुँच जाएगा।
जहाँ एक तरफ पूरे देश से जन वितरण प्रणाली में गड़बड़ियों और घोटाले की खबरें आती रहती है वहाँ ‘अन्नपूर्णा’ नाम से बनाई गई ये राशन वेंडिंग मशीन पारदर्शिता के साथ साथ समय और धन की बचत के साथ साथ राशन वितरण की प्रणाली को बेहद सुविधाजनक भी बनाएगी।
एवरलास्ट कंपनी के प्रबंध निदेशक राज गुप्ता ने बताया की उनकी कंपनी इस तकनीक पर पिछले कुछ वर्षों से काम कर रही थी और अब वह इस मशीन को हर तरीके से करप्शन प्रूफ बनाने में सक्षम हैं।

ये मशीनें पूर्णतः देश में ही निर्मित की जाएंगी और इस तरह से केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया की मुहीम का भी हिस्सा बनेगी।

Written by admin