Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

दिल्ली में हरियाणा केसरी व दिल्ली केसरी के बीच हुआ दंगल

· by admin0
2 min read
Rajesh Akhara Ramjanpur Delhi 110036
Rajesh Akhara Ramjanpur Delhi 110036

AA News
Rampur (Ramjanpur, Delhi)
Report : Anil Kumar Attri .

हरियाणा केसरी और दिल्ली केसरी के बीच में हुआ दंगल।
दिल्ली के रमजानपुर में हुआ दंगल का आयोजन।
दंगल में नरेला जोन चेयरमैन व निगम पार्षद सुनीत चौहान व अमित पहलवान थे मुख्य अतिथि।

रमजानपुर गांव के सौजन्य से हुआ आयोजन।
दिल्ली के रमजानपुर में विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया। इसका आयोजन राजेश अखाड़ा गांव रमजानपुर में किया गया जो दिल्ली के अलीपुर एरिया के अंतर्गत आता है। कई राज्यों से पहलवानों ने इस दंगल में भाग लिया। रमजानपुर गांव के सहयोग से दंगल का आयोजन हुआ है।

Rajesh Akhara Ramjanpur Delhi 110036
Rajesh Akhara Ramjanpur Delhi 110036

फाइनल दंगल अमित पहलवान हरियाणा केसरी और विजय पहलवान दिल्ली केसरी के बीच में हुआ। हरियाणा और दिल्ली केसरी की जबरदस्त टक्कर हुई जिसका सभी ने आनंद लिया और दोनों पहलवानों की सराहना की। इस दंगल को हरियाणा केसरी अमित पहलवान ने जीत लिया।

Rajesh Akhara Ramjanpur Delhi 110036
Rajesh Akhara Ramjanpur Delhi 110036

इस दंगल में मुख्य अतिथि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नरेला जोन चेयरमैन व निगम पार्षद सुनीत चौहान थे।

कार्यक्रम प्रदीप पहलवान ताजपुर के सौजन्य से करवाया गया जो एशियन गेम चैंपियन और कोमल वेल्थ गेम में सिल्वर मेडल विजेता है । साथ में हरपाल पहलवान वह मास्टर राजवीर कोच के रूप में मौजूद थे।

कुल मिलाकर दंगल परंपरा को गांव में इस तरह से सहेज कर रखने का श्रेय इस तरह के जंगलों को जाता है। जरूरत है इस तरह के कार्यक्रम वक्त वक्त पर होते रहें जिससे हमारे देश को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ियों को मौका मिलता रहे।

दंगल में राजेश पहलवान, कृष्ण, राज सिंह, संदीप, राजवीर पहलवान, हरपाल पहलवान नरेंद्र पहलवान व गौतम पहलवान की अहम भूमिका रही

Written by admin