Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

दिल्ली के रमजानपुर के राजेश अखाड़े में अंदर मैट पर भी कुश्ती

· by admin0
2 min read
Rajesh Akhara Ramjanpur Delhi 110036
Rajesh Akhara Ramjanpur Delhi 110036

दिल्ली के अलीपुर इलाके के रमजानपुर गांव में “राजेश अखाड़ा” के अंदर मिट्टी की कुश्ती के साथ-साथ अब खिलाड़ियों को रेसलिंग मैट पर भी होगी।

Rajesh Akhara Ramjanpur Delhi 110036
Rajesh Akhara Ramjanpur Delhi 110036

आपको बता दें हर अखाड़े में मिट्टी की कुश्ती को महत्व दिया जाता है लेकिन जैसे-जैसे भारत डिजिटल बनता जा रहा है तो खेल के नियम भी और तरीके भी बदलते जा रहे हैं। देहात के बच्चे कुश्ती का अभ्यास मिट्टी के अखाड़ों में करते हैं लेकिन सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेसलिंग मैट पर यह कुश्ती होती है। इसलिए जरूरत है अभ्यास भी रेसलिंग मैट पर करवाए तो ज्यादा कारगर होता है । इसी के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है।

मिट्टी की कुश्ती में मेहनत करने के बाद भी खिलाड़ी भारत का नाम रोशन करने में ज्यादा सफल नहीं हो पाते थे क्योंकि मिट्टी में कुश्ती करने के बाद अच्छी प्रैक्टिस के बाद जब खिलाड़ी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जाते तो वहां पर मिट्टी की कुश्ती नहीं बल्कि रेसलिंग मैट के ऊपर कुश्ती खेलने पड़ती है। इसी के मद्देनजर यहां यह व्यवस्था भी की गई है।
https://youtu.be/Np6pjT3mfk4

आसपास के अधिकतर अखाड़ो के अंदर रेसलिंग मेट नहीं है जिसपर खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सके लेकिन राजेश अखाड़ा रमजानपुर में ये सभी सुविधाएं खिलाड़ियों को मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है ।

फिलहाल रेसलिंग मैच खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं और काफी हर्षोल्लास काफी खुश नजर आ रहे हैं।
।।
।।

Written by admin