Skip to content
Tuesday, October 13, 2026
Breaking
News

राहुल मित्तल बने ‘राजनीति की पाठशाला’ मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन

· by admin2
1 min read
Rahul Mittal
Rahul Mittal

AA News
New Delhi

‌नई दिल्ली। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था ‘राजनीति की पाठशाला’ ने वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी कुमार (राहुल) को संस्था में मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग का चेयरमैन मनोनीत किया है

Rahul Mittal
Rahul Mittal

‌खबर पॉइंट राष्ट्रीय साप्ताहिक के मुख्य संपादक राहुल मित्तल करीब 14 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़े है इस दौरान वो कई मीडिया संस्थानों और सामाजिक संस्थाओ में अहम भूमिका निभा चुके हैं राजनीति की पाठशाला में मिली जिम्मेदारी पर उन्होंने कहा कि संस्था पिछले एक वर्ष से देश के अलग-अलग हिस्सो में कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है राजनीति की पाठशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओ को राजनीति और भारतीय सविंधान के बारे में जानकारी देना है संस्था के संस्थापक अजय पांडेय करीब 20 वर्षो से राजनीतिक और सामाजिक जीवन से जुड़े है

Rahul Mittal
Rahul Mittal

‌अजय पांडेय की सोच है कि युवा वर्ग राजनीति को भी प्रोफेशन के तौर पर अपनाए इसलिए ही उन्होंने राजनीति की पाठशाला की शुरुआत की है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओ को राजनीति और संविधान की बारीकियों के बारे में बता सके।

‌अंत मे राहुल मित्तल ने संस्था में दी गयी जिम्मेदारी के लिये संस्था के चेयरमैन कमल अग्रवाल और अजय पांडेय का आभार व्यक्त किया।

Written by admin