Skip to content
Monday, September 21, 2026
Breaking
News

किराड़ी एरिया के प्रेम नगर एरिया में फायरिंग चार लोगों को लगी गोली

· by admin0
1 min read
Prem Nagar Area
Prem Nagar Area

AA News

बीती रात दिल्ली के रोहिणी जिले में प्रेम नगर कॉलोनी के सोम बाजार रोड पर 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई । इस फायरिंग में 4 लोग घायल हो गए । तीन लोग मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती है जो होश में है और खतरे से बाहर है चौथा घायल गंभीर हालत होने की वजह से एम्स के लिए रेफर कर दिया है। स्थानीय निवासियों की माने तो जहां फायरिंग हुई वहां सट्टेबाजी का काम होता है। घायलों में राहगीर कौन है और सट्टेबाज कौन इसकी जांच चल रही है।

Prem Nagar Area
Prem Nagar Area

सट्टेबाजी में ही आपसी कहासुनी में फायरिंग हो गई जिसमें रवि, हिमांशुपाल, राजेंद्र व संजीव को गोलिया लगी। फिलहाल प्रेम नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हमलावर हमलावरों को घायल जानते हैं उसी आधार पर हमलावरों की तलाश जारी है। तीन घायलों का इलाज संजय गांधी अस्पताल और एक घायल का एम्स अस्पताल में चल रहा है।

Prem Nagar Area
Prem Nagar Area
Written by admin