Skip to content
Tuesday, October 6, 2026
Breaking
News

फैक्ट्रियों व भट्टीयों से निकलने वाले जहरीले धुए से कई लोगों को कैंसर व टी.वी. की बीमारी

· by admin0
2 min read
MP Mahesh Giri
                          MP Mahesh Giri

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण विभाग जल्द अवैघ फैक्ट्रियों को बंद करें – महेश गिरी

रिहायशी कालोनियों में चलने वाली अवैध फैक्ट्रिया बंद हो – महेश गिरी

AA News
नई दिल्ली

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी ने पूर्वी दिल्ली के रिहायशी कालोनियों में चल रही अवैध फैक्टरी व भट्टीयों के चलने पर खेद प्रकट किया। सासंद ने बताया कि अवैध फैक्ट्ररी व भट्टीयों से निकलने वाले जहरीले घुए व कैमीकल से लोगों की जाने जा रही है। प्लास्टिक गलाने, जींस रगने, स्प्रे पेन्ट बनाने, पीतल गलाने व बैकरी आदि की अवैध फैक्टरी व भट्टीयों ने स्थानीय निवासियों को जीना दूभर कर दिया है।
सांसद ने बताया कि अभी कुछ समय पूर्व ही मेरे संज्ञान में आया कि पूर्वी दिल्ली के कई ईलाकों में अवैध फैक्टरी व भट्टीयां धड़ल्ले से चल रही है। उन्हें किसी की जानमाल की हानी से कोई सरोकार नही है। उन्होनें कहा कि उदाहरनार्थ अभी हाल ही में ज्वाला नगर शाहदरा के कुछ निवासियों द्वारा मुझे हस्ताक्षरित पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें उन्होंने बताया कि वहां चल रही भट्टीयों से निकलने वाले धुंए के कारण 11 लोगों की कैंसर से मौत हो गई व कई लोगों को कैंसर व टी.वी. जैसी गंभीर बिमारी से जूझना पड़ रहा है।
सांसद ने कहा कि पूर्वी दिल्ली के कई ऐसे घनी आबादी वाले क्षेत्र है जैसे शास्त्री नगर, रानी गार्डन, गीता कालोनी, विश्वास नगर, अजीत नगर, कांती नगर, गाजीपुर, शाहदरा आदि कई क्षेत्र है जहां अवैध फैक्ट्ररी व भट्टीयां धड़ल्ले से चल रही है। इनमें तो कुछ ऐसी फैक्ट्रिया है जिनके कारण उनके आस-पास को तापमान भी ज्यादा होता है। दूषित वायु व निकलने वाला केमिकल सबसे ज्यादा बच्चों व बुजुर्गों को प्रभावित कर रहा है।
सांसद ने बताया कि मैं दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण विभाग, जिलाधिकारी, क्षेत्रीय एस.डी.एम. व नगर निगम आदि विभागों को इस पर परन्तु कारवाई हेतु लिखित रूप से निवेदन कर चुका हूँ। साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनील बैजल से भी हस्तक्षेप का निवेदन किया है। क्योंकि जल्द ही यदि इन अवैध फैक्टरी व भट्टीयों को बंद नहीं किया गया तो क्षेत्रीय निवासियों को इसी प्रकार से स्वास्थ्य हानि का सामना करना पडे़गा।

Written by admin