Skip to content
Thursday, October 15, 2026
Breaking
News

प्रधानमंत्री मोदी की भतीजी से दिल्ली में स्नेचिंग

· by admin0
1 min read
Civil Line Delhi
Civil Line Delhi

AA News
Civil Line Delhi

दिल्ली के वीआईपी इलाको में से एक सिविल लाइन इलाके में देश के प्रधानमंत्री की रिश्ते में भतीजी के साथ झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया गया।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी आज सुबह अमृतसर से दिल्ली लौटी उनका कमरा सिविल लाइन इलाके के गुजराती समाज भवन में बुक था। लिहाज़ा पुरानी दिल्ली से ऑटो से वो अपने परिवार के साथ गुजराती समाज भवन पहुची अभी गेट पर वो पहुच कर ऑटो से उतर ही रही थी कि तभी स्कूटी सवार दो बदमाश उनका पर्स छीन लिया इससे पहले की वो शोर मचाती बदमाश मौके से हवा से बात करते हुए फरार हो गए।

दिल्ली में इस तरह की घटनाएं आम बात हो चुकी है लेकिन इस बार घटना खुद प्रधानमंत्री की भतीजी से हुई है तो शायद पुलिस मुस्तैदी भी दिखा देगी लेकिन जरूरत है दिल्ली जो कि देश की राजधानी है उसमें इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है खुद प्रधानमंत्री मोदी इसमें दखल देकर दिल्ली पुलिस को दुरुस्त करें

Civil Line Delhi
Civil Line Delhi
Written by admin