Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

बुराड़ी और नरेला के पेट्रोल पम्पो पर मिलता है कम पेट्रोल और पैसे ज्यादा होते है चार्ज

· by admin0
2 min read
Narela Delhi
Narela Delhi

दिल्ली के पेट्रोल पम्पो पर आजकल माप में पेट्रोल कम मिलने की शिकायते आम बात हो चुकी है. दिल्ली में कई मामले ऐसे आ चुके है जिनमे गाडी की टंकी की जितनी क्षमता होती है उससे अधिक पेट्रोल डाल दिया जाता है अब गाडी की टंकी में कम्पनी जितने पेट्रोल का दावा करती है उससे पांच लीटर से दस लीटर तक फालतू तेल डल जाता है जब लोग अपनी गाडी की टंकी फुल करवाते है तब. इससे साफ़ है कि कही न कही पेट्रोल पम्पो पर मापतोल में बड़ी गडबड जारी है. अधिकतर लोग वक्त की कमी के कारण उलझना नही चाहते यदि कोई शिकायत भी करें तो लोकल प्रशासन और पुलिस पेट्रोल पम्प मालिको की ही मदद करती है. आज का ताजा मामला दिल्ली के नरेला का है यहा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र रोड पर सेक्टर A 10 के सामने पेट्रोल पम्प पर बाइक सवार अजय नाम के युवक ने 110 रूपये का पेट्रोल मोटर साइकिल में डलवाया और शक हुआ तो पेट्रोल का दुबारा माप करवाया तो पेट्रोल करीब आधा लीटर कम था. शिकायतकर्ता अजय ने AA News को बताया कि पुलिस कॉल की पहली बार कॉल में पुलिस नही आई कुछ देर इन्तजार के बाद फिर दौबारा कॉल की तब जाकर पुलिस आई और शिकायतकर्ता के न मानने पर पुलिस न तो ममतोल विभाग को बुलाया न कोई FIR की सिर्फ पेट्रोल पम्प के मौजूदा अधिकारी को थाणे में ले गये ताकि शिकायतकर्ता शांत हो जाए और वापिस चला जाए.

Narela Delhi
Narela Delhi

AA News
शुरुआत में पुलिस भी बिल्कुल हल्के में ले रही थी पर यहा लोगो की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगो ने तो यहाँ तक बताया की उन्हें भी पहले पेट्रोल कम लगा था और कर्मचारियों को शिकायते भी कि पर उलटे शिकायतकर्ता को धमकी देने लगते है. फिलहाल इस केस में पुलिस जांच की बात कह रही है पर हर तीसरे दिन मिलने वाली शिकायते पेट्रोल पम्पो पर बड़े सवाल खड़े करती है. डबल ए न्यूज़ को youtube पर भी subscribe जरुर करें.
……….

Written by admin