Skip to content
Wednesday, October 21, 2026
Breaking
News

पावन धाम त्रिवेणी कालोनी में चोरी

· by admin2
3 min read
Pawan Dham Triveni Colony
Pawan Dham Triveni Colony

AA News
नई दिल्ली
रिपोर्ट : नसीम अहमद व विकास खान
इस वीडियो में सुनिए परेशान और पीड़ित लोगों की व्यथा
वीडियो
https://youtu.be/GfiT56juHAQ
वीडियो
देश की राजधानी दिल्ली में चोरों के हौसले बुलंद है गाड़ियां चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है अधिकतर घटनाओं में सीसीटीवी भी सामने आती है पर हाईटेक दिल्ली पुलिस सीसीटीवी में चेहरे आने के बाद चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाती दिल्ली पुलिस का इतना हाईटेक तंत्र भी सीसीटीवी में आए चेहरों की शिनाख्त नहीं कर पाता आजकल दिल्ली के लोग चोरों के कारण दहशत के साए में जी रहे हैं चाहे घर दुकान हो या गाड़ी हर वक्त लोगों को चोरी का डर रहता है। आज हम आपको मिलाते हैं अलीपुर थाना एरिया की पावन धाम त्रिवेणी कॉलोनी के लोगों से बख्तावर पुर के पास बसी पावन धाम त्रिवेणी कॉलोनी काफी पुरानी है और यहां गरीब लोग रहते हैं किसी ने मेहनत मजदूरी करके गाड़ी खरीदी है और उस गाड़ी से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है तो कोई किसी की गाड़ी पर ड्राइवर की नौकरी कर रहा है तो कोई ट्रांसपोर्ट में नौकरी। यहां यह कॉलोनी पिछले कई दिनों से चोरों के निशाने पर हैं। ताजा मामला है यहां एक टेंपो चोरी का है यह टेंपो 14 फुट आईसर गाड़ी है जो रात के वक्त घर के पास पार्क की गई थी जिसे चोर चुरा कर ले गए और यहां चोरी करने आए चोर सीसीटीवी में भी कैद हुए। चोरों की आते हुए की तस्वीरें नजर आ रही है जो अपना व्हीकल दूर खड़ा करके पैदल आए थे और इस गाड़ी को चुरा ले गए लेकिन यहां खास बात यह रही कि चोरी के बाद जब पुलिस कॉल की गई तो पीसीआर जरूर आई उसके बाद लोकल पुलिस पर इनका आरोप है कि लोकल पुलिस मौके पर आई ही नही साथ ही न कोई आश्वासन मिल रहा है। यह खुद थाने में जाकर चक्कर लगा रहे हैं FIR दे दी गई लेकिन जांच के नाम पर इन्हें कुछ नजर नहीं आ रहा इनका आरोप है कि सीसीटीवी देखने और लेने के लिए भी यहां लोकल पुलिस नहीं आई।

Pawan Dham Triveni Colony
Pawan Dham Triveni Colony

इस बात की शिकायत यहां की आरडब्ल्यूए को भी है। यहां की आरडब्ल्यूए का भी कहना है कि वह अलीपुर थाना एसएचओ और एसीपी से मुलाकात करेंगे एक बार मिलने की कोशिश की गई थी लेकिन आरडब्ल्यूए के साथ भी मीटिंग अधिकारियों की नहीं हो पाई। वे दोबारा फिर कोशिश करेंगे कि अधिकारी उनसे मिले कम से कम उन्हें आश्वासन तो मिले। इसके साथ ही इन लोगों का आरोप है कि यहां गाड़ियों के कभी ACM चोरी होना कभी टायर चोरी होना और दूसरे उपकरण चोरी होना आम बात है । अब यहां इस एरिया के लोग चोरो से त्रस्त है और कानून से मदद का इनको इंतजार है ।
बख्तावरपुर की दूसरी चोरी का वीडियो देखिये
वीडियो
https://youtu.be/KEntrTP87ZE
वीडियो

Written by admin