Skip to content
Monday, October 19, 2026
Breaking
News

बाहरी रिंग रोड पर हादसा

· by admin0
3 min read
Outer ring road accident
Outer ring road accident
Outer ring road accident
Outer ring road accident

शनिवार देर शाम बाहरी रिंग रोड पर भलस्वा डेरी के पास बेलगाम कार ने पैदल सड़क पार कर रहे एक शख्स को कुचल दिया शख्स की मौत । कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की और यहां तक कि काफी दूरी तक कार दौड़ाकर वह सड़क पर भागा लेकिन दूसरे लोगों ने पीछे गाड़ियां और बाइक दौड़ाकर इस कार चालक को पकड़ लिया जैसे ही कार चालक को पकड़ा तभी भीड़ में कार चालक तो जैसे तैसे वहां से फरार हो गया पर कार में अचानक आग लग गई जिसमें यह पूरी कार धू धू कर जल गई भले ही कोई कैमरे के सामने न आया हो पर लोगों का कहना है कि गुस्साई भीड़ ने इस कार में आग लगा दी यह पहला हादसा नहीं है यहां पहले भी पैदल रोड क्रॉस करते हुए काफी हादसे हो चुके हैं आउटर रिंग रोड पर यहां एक तरफ मुकुंदपुर भलस्वा डेरी गांव तो दूसरी तरफ जहांगीरपुरी है दोनों तरफ बस स्टैंड है लोगों को आना जाना होता है लेकिन फुटओवर ब्रिज बन जरूर रहा है लेकिन कब तक बनेगा यह साफ नहीं है काम बिल्कुल धीरे धीरे चल रहा है और लोगों के यहां जाने जा रही है । फुटओवर ब्रीज न होने के कारण यहां सैकड़ों लोग हर रोज दोनों तरफ चलती हुई गाड़ियों के बीच से गुजरते हैं रिंग रोड पर काफी भारी ट्रैफिक होता है यही रोड आगे जाकर राजस्थान, हरियाणा , हिमाचल , जम्मू कश्मीर पंजाब को जोड़ता है इसलिए काफी गाड़ियों का दबाव होता है काफी स्पीड में गाड़ी है इस पर लगातार चलती रहती है लोगों को अपनी जान हथेली पर रखकर इस सड़क को पार करना पड़ता है और इसी सड़क को पार करते हुए अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं शनिवार देर शाम भी हादसा ऐसे ही हुआ जब एक युवक की सड़क को पैदल पार कर रहा था तो कार चालक ने उसे कुचल दिया । भागने की कोशिश कार चालक ने जरूर की लेकिन कार को पकड़ लिया गया और गुस्साई भीड़ ने इस कार में आग लगा दी अब जरूरत है पीडब्ल्यूडी रिंग रोड पर चल रहे फुटओवर ब्रीज के काम को तेजी से करवाएं फिलहाल जहांगीरपुरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है जिस शख्स की मौत हुई उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है उसके शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है जरूरत है यहां से रोड क्रॉस करते वक्त राहगीर भी सावधानी बरते ।
।।

 

Written by admin