Skip to content
Saturday, September 26, 2026
Breaking
News

BJP उत्तरी-पूर्वी जिला पूर्वांचल मोर्चे के सदस्यता प्रमुख बने राजकमल पटेल

· by admin0
2 min read
Sant Nagar road (Burari)

BJP उत्तरी-पूर्वी जिला पूर्वांचल मोर्चे के सदस्यता प्रमुख बने राजकमल पटे

AA News
Burari Delhi

 

दिल्ली में आज पूर्वांचल मोर्चा बीजेपी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस जिले में बीजेपी की सदस्यता अभियान की शुरुआत उत्तर पूर्वी लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा से की गई। यहां बीजेपी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समर्थक पहुंचे और सभी ने इस बात पर विचार विमर्श कर के बेहतरीन तरीके से समझा कि किस तरह से आगे लोगों को मेंबर बनाना है और मुहिम को आगे बढ़ाना है। बुराड़ी संत नगर में मेन रोड पर इस आयोजन के साथ की गई इस कार्यक्रम की शुरुआत।

https://youtu.be/JNyxOeg2vOo

वीडियो

 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष जगदंबा सिंह, निगम पार्षद रेखा सिन्हा, जगत नारायण गुप्ता और मंडल के सभी अध्यक्ष, पूर्वांचल मोर्चा सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। इन सभी का आयोजकों की तरफ से धन्यवाद किया गया।

Sant Nagar road (Burari)

 

इस मौके पर उत्तर पूर्वी जिले के सदस्यता प्रमुख राज कमल पटेल को बनाया गया जिसका इन सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया और मुहिम में सभी ने एकजुट होकर जुटने की शपथ ली। अब यह सदस्यता अभियान दिल्ली बीजेपी पूर्वांचल मोर्चा के सभी 14 जिलों में शुरू हुआ है। साथ ही सदस्यता के दूसरे अभियान भी पहले से जारी है और करोड़ों लोग बीजेपी से जुड़ रहे हैं। फिलहाल अब यह सदस्यता अभियान दिल्ली में भी जोरों पर है।

Written by admin