Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Breaking
News

निरंकारी मिशन दिल्ली ने कहा अमृतसर पीड़ित परिवारों को दस दस लाख की आर्थिक मदद देगा

· by admin0
2 min read
Nirankari Colony , Mukharji Nagar
Nirankari Colony , Mukharji Nagar

AA News
निरंकारी कॉलोनी , मुखर्जी नगर
रिपोर्ट : अनिल कुमार दिल्ली

अमृतसर निरंकारी भवन पर एक सत्संग के दौरान हमले में मारे गए लोगों पर दिल्ली निरंकारी मिशन हेड ऑफिस का कहना है कि यह मानवता का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई किसी भी तरह से नहीं हो सकती। फिर भी मृतक परिवारों को दस – दस लाख रुपए की आर्थिक मदद दिल्ली निरंकारी मिशन हेड ऑफिस कर रहा है ।

साथ ही घायलों के इलाज का भी खर्च निरंकारी मिशन दिल्ली उठाएगा। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निरंकारी मिशन की तरफ से यह बात कही गई है। साथ ही निरंकारी मिशन का कहना है कि उन्हें जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है कि वह इस मामले की तह तक जाएंगे ।

Nirankari Colony , Mukharji Nagar
Nirankari Colony , Mukharji Nagar

साथ ही ऐसे हमलावरों से भी विनम्र अनुरोध किया है कि सभी मानव एक हैं और हमलावरों के भी परिवार में बच्चे और दूसरे लोग हैं यदि कोई उनके परिवार का मेंबर परमपिता परमात्मा के पास जाता है तो कितना दुख महसूस होता है उस दुख को हमलावर जरूर याद करें। साथ ही मिशन के मेंबर जाकर एक एक परिवार से मिलेंगे।

— विवेक मौजी ( प्रवक्ता निरंकारी मिशन दिल्ली ) ने ये सब बताया और वीडियो में ये सूने
वीडियो
https://youtu.be/yNJbq2ADZUE
इस वीडियो में पूरी PC सूने देखें

Written by admin