Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

नरेला में फिर चली गोली।

· by admin0
2 min read
Narela
Narela

नरेला में फिर चली गोली

AA News
नरेला, नई दिल्ली

दिल्ली के नरेला में फिर चली गोली । पुरानी अनाज मंडी के सामने पार्क में युवक को लगी गोली जिसे गंभीर हालत में नरेला के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां हालत को गंभीर देखते हुए नरेला के इस छोटे निजी अस्पताल से Max हॉस्पिटल के लिए किया रेफर। हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं। नरेला थाना पुलिस जांच में जुटी।
Narela Narela

बीती रात शाहरुख नाम का यह शख्स नरेला की पुरानी अनाज मंडी के सामने पार्क में मौजूद था तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने इसको गोली मार दी जिसे तुरंत नरेला के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां से मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए बड़े निजी अस्पताल Max के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल गोली लगने के वक्त का कोई चश्मदीद अभी तक सामने नही आया है कि गोली किसने मारी या शाहरुख ने ही खुदकुशी की कोशिश की
वीडियो
https://youtu.be/MGlAxsV9maw
वीडियो

पार्क में जहाँ गोली लगी वहां रिवाल्वर भी पड़ी हुई मिली है साथ ही किसी दूसरे शख्स की एक चप्पल भी पड़ी मिली है। इसलिए ये जांच का विषय है कि गोली खुद मारी गई है या दूसरे किसी शख्स ने। लेकिन चप्पल से इतना साफ है कि वहाँ कोई दूसरे लोग भी मौजूद थे । गोली शाहरुख के सिर से पार हुई है और हालत काफी नाजुक है । साथ ही देर रात शाहरुख पार्क में क्या कर रहा था यह भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है। शाहरुख की उम्र करीब 18 साल है और गाड़ी मैकेनिक का काम करता है। फिलहाल नरेला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin