Skip to content
Tuesday, October 20, 2026
Breaking
News

नरेला में 17 चोरो के झुण्ड ने की चोरी और दिल्ली पर बोर्डर पर पोल्यूशन के चलते रोके गये ट्रक

· by admin0
3 min read
Delhi News Marela and Singhu Borders
Delhi News Marela and Singhu Borders

नरेला में एक दर्जन से ज्यादा चोरो ने की चोरी CCTV में कैद
दिल्ली में जैसे ही स्मोग बढ़ा चोर भी सक्रिय हो गए है बीती रात दिल्ली के नरेला में CCTV में कैद हुआ है ये सोलह से सत्रह चोरो का गिरोह । यदि चोरी के दौरान कोई परिवार जग जाए और परिवार के पांच सात लोग इस सत्रह चोरो के झुंड के सामने चुप ही रहेंगे । बीती रात रोहिणी जिले के नरेला में ये चोरो का झुंड मैन बाजार में आया और एक जैवेलर्स कि दुकान को निशाना बनाया है । यहां इन चोरो से दुकान का शटर तोड़ा इसके बाद दुकान से करीब दस से बारह किलो चांदी और कुछ सोना लेकर फरार हो गए ।

https://www.youtube.com/watch?v=xyJYvcFZ8VU

Video ..
क्राइम टीम ने भी मौके पर आकर फिंगर प्रिंट्स आदि लिए हैं और नरेला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है । अब जरूरत है धुंध और कोहरे में सावधान रहें ।

पोल्यूशन न्यूज़ : दिल्ली बॉर्डर पर रोके गये ट्रक
रिपोर्ट : नीरज शर्मा , मोनू एंड हरिनिवास शर्मा
दिल्ली में स्मोग के बाद दिल्ली के बॉर्डर से आवश्यक सामग्री छोड़कर बाकी सामान लेकर आ रहे ट्रक रात से बन्द हुए । दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली से चन्द कदम की दूरी से पहले हरियाणा पुलिस ही थी मुस्तैद । खाने पीने को छोड़कर बाकी सभी ट्रक दिल्ली बॉर्डर्स से पहले ही हरियाणा पुलिस ने वापिस किये दिल्ली नही आने दिए ट्रक । बॉर्डर पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लगा ।
दिल्ली में पॉल्युशन और स्मोग बढ़ने पर ओड इवन और आवश्यक सामग्री छोड़कर सभी तरह के कमर्शियल व्हीकलो के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई । बीती रात इस बीती रात दिल्ली-पानीपत हाइवे बॉर्डर पर दिल्ली और हरियाणा दोनों जगहों जगहों की पुलिस काफी मुस्तैद थी । खाने पीने को छोड़कर बाकी कोई ट्रक टेम्पो सामान लेकर अंदर नही घुस पाए । बड़ी संख्या में ईंट, पत्थर , लोहा और सैकड़ो तरह का सामान ला रहे हजारो ट्रक दिल्ली में नही घुस पाए । इस वजह से रात में बॉर्डर पर जाम लग गया इसमें हरियाणा पुलिस का बड़ा सहयोग दिल्ली को नजर आया क्योकि बॉर्डर से थोड़ा पहले हरियाणा पुलिस ने सभी ट्रको को चेक करके खाने पीने को छोड़कर बाकी सभी वापिस हरियाणा की तरफ किये दिल्ली में नही आने दिए जा रहे है और काफी लंबा जाम रात में हाइवे पर लगा है एक तो कोहरा दूसरे सैकड़ो ट्रैक वापिस मुड़ रहे है ।
अब दिल्ली में हजारों ट्रकों से होने वाला पॉल्युशन तो कम होगा पर इस स्मोग में इससे कमी आएगी ये नजर नही आ रहा क्योकि ये स्मोग पूरे उत्तरी भारत मे फैला है ।

Written by admin