Skip to content
Sunday, October 18, 2026
Breaking
News

नरेला स्नेचर को भागकर पकड़ा। दूसरी खबर : ट्रक ने एक को कुचला

· by admin0
2 min read
Narela Snatcher Caught
Narela Snatcher Caught

AA News
Narela
नरेला में पति-पत्नी की सूझबूझ से स्नैचर्स को मौके से पकड़ा गया । जैसे इस स्नेचर ने व्यापारी से उनका बेग छिना तो बाइक पर सवार इन स्नैचर्स का व्यापारी ने पीछा किया और एक को उसकी बाइक से नीचे गिरा दिया। दूसरा स्नेचर मौके से फरार हो गया लेकिन जिस स्नेचर को पकड़ा उसकी पब्लिक ने भी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले किया।

Narela Snatcher Caught
Narela Snatcher Caught

दिल्ली में नरेला की संजय कॉलोनी में ये दोनों पति-पत्नी अपनी दुकान से घर जा रहे थे तभी बाइक पर सवार दो लड़के आए एक लड़के ने इनका बैग छीना और दोनों स्नेचर फरार होने लगे। तभी व्यापारी सरेंदर ने इस का पीछा किया और चलती बाइक से ही एक स्नेचर को नीचे गिरा लिया।

बाइक सवार भी अपने साथी को बचाने के लिए वापस आया ओर व्यापारी पर हमला लेकिन जब शोर मचाने से लोग इकट्ठा हुए तो बाइक सवार मौके से फरार हो गया लेकिन इस सनेचर की पब्लिक ने जमकर धुनाई की और उसके बाद पुलिस को सौंपा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि यह स्नेचर कहां का रहने वाला है और अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

नरेला की दूसरी खबर ।

दिल्ली के नरेला में बाइक सवार युवक को बेलगाम ट्रक ने कुचला । युवक की मौके पर मौत । नरेला थाना पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी है। दरअसल रविवार देर शाम ये युवक नरेला में वर्धमान मॉल के पास है गुजर रहा था उसी दौरान ट्रक ने इसे कुचल दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हुआ तो अभी तक ट्रक चालक का भी पता नहीं चल पाया है । अंधेरे की वजह से आसपास के लोग भी ट्रक के नम्बर आदि नहीं देख पाए ।

फिलहाल इस शख्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नरेला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की अभी तक पहचान भी हो पाई है ।

Written by admin