Skip to content
Sunday, October 18, 2026
Breaking
News

नरेला बोरी में बन्द मिली डेड बॉडी

· by admin0
2 min read
Narela Bawana Road
Narela Bawana Road

AA News
Narela
दिल्ली के नरेला इलाके में नरेला से बवाना जाने वाली सड़क किनारे बोरी में बंद मिला एक शख्स का शव। शख्स की उम्र करीब 50 साल नजर आ रही है जो पेंट शर्ट पहने हुए हैं। पहले उसे एक छोटी बोरी में पैक किया गया था उसके ऊपर बड़ी बोरी में डाला गया और बोरी का मुंह बंद किया हुआ था। सड़क किनारे डेड बॉडी मिली है और डेड बॉडी के पास से कोई ऐसा ID प्रूफ या कोई ऐसा कागज आदि नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके । कूड़ा बीनने वाले कुछ लोगों ने इस बोरी को देखा उसमें डेड बॉडी मिली तो आसपास के लोगों ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी।

Narela Bawana Road
Narela Bawana Road

मौके पर पुलिस पहुंची और क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया जिसने बोरी आदि के सभी नमूने लिए हैं। नरेला थाना पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है जिससे इस डेड बॉडी को फेंकने वाले की शिनाख्त हो सके। शव पुराना नहीं है इसे साफ है कि इस शव को बीती रात ही फेंका गया है । शव के शरीर पर ज्यादा चोट के निशान भी नजर नहीं आ रहे है लेकिन इस तरह से बोरी में बंद करके डेड बॉडी को फेंक कर जाना कहीं ना कहीं हत्या की तरफ को संकेत करता ही है। फिलहाल नरेला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अभी तक इस शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Written by admin