Skip to content
Thursday, October 22, 2026
Breaking
News

मिया माजरा में पौधागिरी अभियान

· by admin1
1 min read
Miya Majara
Miya Majara

AA News

अम्बाला

रिपोर्ट : मुनीश कुमार

राजकीय माध्यमिक विद्यालय, मिया माजरा में पौधागिरी अभियान के अंतर्गत स्कूल के बच्चों को पोधे वितरित किए गए! स्कूल के इंचार्ज सरवजीत सैनी ने छात्रों को आह्वान किया कि वे केवल पोधा रोपण ही नहीं करेगें बल्कि पूर्ण रूप से जिम्मेवारी के साथ इनका पालन पोषण भी करेगे क्‍योकि वृक्षों ने सदा ही मनुष्यों के जीवन की रक्षा की है ओर सदा फल फूल देकर मनुष्यों को खुश करने का प्रयास किया है!

Miya Majara
Miya Majara

इस दौरान गांव के सरपंच सुरजीत सिंह द्वारा स्कूल के बच्चों को पोधे वितरित किए गए l इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच सुरजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार का यह कदम प्रशंसनीय योग्‍य है!

 

उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पोधे लगाने चाहिए ताकि हम बढ़ते प्रदूषण ओर ग्लोबल वार्मिंग से अपने आप को बचा सके। ओर सरपंच के द्वारा स्कूल प्रागण में पोधा रोपण भी किया, इस अवसर पर विधालय इंचार्ज सरवजीत सैनी के अतिरिक्त स्टाफ सदस्य तरसेम लाल, सुनीता वधवा व सुनीता रानी उपस्थित थे।

 

Written by admin