Skip to content
Saturday, September 26, 2026
Breaking
News

मंगोलपुरी-सुल्तानपुरी के बीच पुल जल्द होगा चालू

· by admin0
3 min read
Mangolpuri - Sultanpuri
Mangolpuri – Sultanpuri

दो साल से बड़े नाले पर बन रहे पुल से लोग परेशान।

मंगोलपुरी-सुल्तानपुरी के बीच पुल जल्द होगा चालू : विधायक राखी बिडलान।

AA News
Location : Mangolpuri-Sultanpuri
Report : Anil Kumar Attri
मंगोलपुरी-सुल्तानपुरी के बीच में नाले के ऊपर पुराना जर्जर पुल तोड़कर नए पुल बनाने का काम करीब दो साल से जारी है और इस सड़क से ट्रैफिक का आवागमन बंद है। इस वजह से मंगोलपुरी , सुल्तानपुरी और किराड़ी एरिया के लाखों लोगों को बेहद परेशानी हो रही है और लंबे वक्त से इस पुल के काम को पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय विधायक राखी बिड़लान का कहना है कि अब इस पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और दिसंबर के प्रथम सप्ताह में जनता को सौंप दिया जाएगा।

दिल्ली के मंगोलपुरी से सुल्तानपुरी के बीच में बड़े नाले पर दो साल से निर्माणाधीन पुल के शुरू न होने से तीन विधानसभाओं के लाखों लोग बेहद परेशान हैं। संजय गांधी मैमोरियल अस्पताल के पास से सड़क जो सुल्तानपुरी जाती है वहां एक बड़े नाले के ऊपर पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण करीब पिछले दो साल से जारी है। सड़क से ट्रैफिक का आवागमन बंद किया गया है। ट्रैफिक को अंदर गलियों से जाम से जूझ कर जाना पड़ता है।

परिवहन विभाग की बसें तो उस तरफ से जा ही नहीं पा रही है। इसलिए वहां आसपास के रहने वाले लोगों को काफी दूर जाकर बसों को पकड़ना पड़ता है। इससे यहां बिल्कुल आसपास के लोग तो बेहद परेशान हैं। साथ ही जाम की वजह से जिन्हें सुल्तानपुरी किराड़ी मंगोलपुरी का आसपास में आना जाना होता है तो जाम में फंसे रहते हैं। इस बात को लेकर कई बार लोगों ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। विभाग में पत्राचार किया और लोगों ने धरना भी दिया ताकि पुल का निर्माण कार्य तेजी से हो।

Mangolpuri - Sultanpuri
Mangolpuri – Sultanpuri

इस मामले में जब सुल्तानपुरी की विधायक राखी बिडलान से बात की गई तो उनका भी यही कहना था कि यह पुल सुल्तानपुरी और मंगोलपुरी दोनों विधानसभाओं के बॉर्डर पर बन रहा है और अधिकारियों को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए हुए हैं।

पुल का ढांचा बनकर तैयार हो गया है कुछ फिनिसिंग का काम बाकी है। अगले दिसंबर के महीने के प्रथम सप्ताह में पुल को खोल दिया जाएगा और लोग यहां पुल का फायदा उठाएंगे। देरी की वजह पूछने पर राखी बिडलान ने बताया कि पुल का निर्माण सदियों सदियों के लिए होता है इसलिए हर काम को बारीकी से और बढ़िया तरीके से करना पड़ता है उसमें समय का लगना स्वाभाविक है।

पुल को काफी मजबूत और तकनीक से बनाया गया है इसलिए थोड़ा वक्त ज्यादा लगा लेकिन अगले महीने यह पुल जनता को सौंप दिया जाएगा।

चुनाव नजदीक आ रहा है तो इस तरह के रुके हुए काम जल्दी-जल्दी होते नजर आ रहे हैं। यदि यही तेजी चुनावी साल से पहले भी होती तो और बेहतर होता। फिलहाल इस चुनाव के अवसर पर लोगों को इस पुल का तोहफा जरूर मिलता नजर आ रहा है।

Written by admin