Skip to content
Tuesday, September 15, 2026
News

मंगोलपुरी छे लोगो को चाकू मारे दो की मौत

· by admin0
File Photo in Mangolpuri Double Murder

दिल्ली के मंगोल पूरी में बीती रात नकाबपोश बदमाशो ने किया स्थानीय बेकसूर लोगो पर धारदार हथियार से हमला, 2 लोगो की मौत, 4 घायल। हवाई फयरिंग भी की, हमलावर cctv में हुए कैद।

रिपोर्ट :- प्रभाकर राणा , अनिल कुमार अत्री।
मंगोल पूरी, दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में अपराध दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताज़ा मामला बाहरी दिल्ली के मंगोल पूरी इलाके का है जहां बीती रात कुछ नकाबपोश बदमाशों ने स्थानीय लोगो पर किया धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार। दो अलग अलग वारदातो में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगो पर किया हमला, दो लोगो की अस्पताल में मौत।

File Photo in Mangolpuri Double Murder
File Photo in Mangolpuri Double Murder

बदमाशो ने इलाके में मचाया आतंक। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हुए फरार। स्थानीय लोगो मे दहशत का माहौल। हमलावर cctv कैमरे में कैद, मंगोल पूरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बीती रात बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रात करीब 11 बजे के आसपास 2-3 नकाबपोश बदमाशों ने मंगोलपुरी के आई ब्लॉक में कुछ स्थानीय लोगों पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं।

वारदात के समय हमलावर भगते हुए cctv में भी कैद हो गए। जिसमे आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से ये दोनों नकाबपोश एके युवक के पीछे दौड़ रहे हैं। बताया जा रहा है हमलावर के एक साथी के साथ कुछ दिनों पहले कुछ लोगों ने मारपीट की थी इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी… उसी का बदला लेने के लिए ही ये बदमाश इलाके में वारदात को अंजाम देने आए थे। हांलकि अभी तक इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नही की है।

Mangolpuri Double Murder
Mangolpuri Double Murder Pidit Parijan

हमलावर cctv में कैद हैं वहीं इस सनसनीखेज वारदात के चश्मदीदों के अनुसार बीती बुधवार देर शाम 2-3 लोगों ने मंगोलपुरी के आई ब्लॉक में पहले एक जगह हवाई फायरिंग की ओर फिर उसके बाद इलाके में आतंक का तांडव करते हुए जो भी मिला उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करते चले गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाश जिस शख्स पर हमला करने आए थे वह उस वक्त वहां मौजूद नहीं था लेकिन बावजूद इसके उन्होंने वहाँ पर आसपास पर जो भी मिला बदमाशो ने उस पर चाकू बरसा दिए। जिसमें करणवीर 47 और दिनेश 32 की अस्पताल में मौत हो गई और अन्य 3 लोग इरशाद 30, विनय 35, व एक अन्य यहां गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

वारदात में मारे गये दोनों लोगो का हमलावरों ने दूर दूर तक कुछ लेना देना नही है। घटना समय दोनों ही मृतक अपने घर के बाहर टहल रहे थे कि तभी अचानक से आये इन नकाबपोश बदमाशो ने स्थानीय लोगो पर हमला कर दिया। जिसमे करणवीर 47 साल और दिनेश 32 को उनके परिजन व स्थानीय लोग मंगोल पूरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गयी।

दोनों ही मृतक मंगोल पूरी ई ब्लाक में एक ही गली में रहते हैं। और दोनों पड़ोसी भी है। परिवार के मुख्यो की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक करणवीर पेंटर का जबकि मृतक दिनेश फील्ड का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।

मंगोल पूरी आई ब्लॉक में 2 लोगो की हत्या और 2 लोगो को घायल करने के बाद भी इन बदमाशो की सनक कम नही हुई और इन्होंने M ब्लॉक स्थित एक अन्य 50 वर्षीय जल बोर्ड के कर्मचारी को भी चाकुओं गोद डाला और वहां से भी फरार हो गए।

इस हमले में घायल सुरेश इस समय संजय गांधी अस्पताल में ही ICU में एडमिट हैं। और ज़िंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। इलाके में जिस तरह यहां बदमाशो ने खूनी तांडव किया है उसके बाद से स्थानीय लोगो मे दहशत का माहौल है। और अब यहां लोग अपने आप को काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहें हैं। क्योंकि अभी तक इतनी बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जिसको लेकर लोगो मे काफी नाराज़गी है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। हालांकि इस सनसनी खेज वारदात के बाद मंगोल पूरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और हमलावरों की धरपकड़ के लिए जगह जगह छापेमारी कर जारी है और जांच में जुट गई है।
वीडियो
https://youtu.be/v-QCeTylnC0
वीडियो में मृतको के परिजनों की सुनिए

लेकिन जिस तरह से दिल्ली में बदमाश बेख़ौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं उससे साफ जाहिर है कि अपराधियों में अब न तो कानून का कोई डर है न ही पुलिस का कोई ख़ौफ़।

Written by admin